{"_id":"63e717aabfe669845301d115","slug":"ba-student-was-murdered-by-his-friend-along-with-his-cousin-in-agra-2023-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने ही रेता था छात्र का गला: उधार के 10 हजार रुपये मांगे तो एक ने पकड़े हाथ, दूसरे ने चाकू से काटा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ने ही रेता था छात्र का गला: उधार के 10 हजार रुपये मांगे तो एक ने पकड़े हाथ, दूसरे ने चाकू से काटा गला
Sat, 11 Feb 2023 10:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 Feb 2023 10:23 AM IST
सार
फतेहपुर सीकरी में बीए के छात्र की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। छात्र की हत्या उधार में दिए 10 हजार रुपये मांगने पर की गई थी। पुलिस ने दोस्त और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बीए के छात्र की हत्या में दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगराके फतेहपुर सीकरी में बीए के छात्र लव की हत्या उसके दोस्त ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर की थी। 10 हजार रुपये की उधारी चुकाने के बहाने लव को खेत पर बुलाया। चचेरे भाई ने लव के हाथ पकड़े उसने चाकू से गर्दन रेत दिया। हत्या के बाद पिता को फिरौती के लिए फोन किया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया।
गांव सीकरी चार हिस्सा निवासी लोडिंग टेंपो चालक रामप्रसाद के 22 वर्षीय बेटे लव की बृहस्पतिवार को हत्या कर दी गई थी। वह सुबह 8:30 बजे घर से चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय जाने की कहकर निकला था। पूर्वाह्न 11 बजे पिता के पास बेटे के मोबाइल से फोन आया था।
फोन करने वाले ने लव कब्जे में होने की बात कही थी। 10 लाख रुपये की फिरौती देने के लिए कहा था। अपराह्न तीन बजे तक रुपये नहीं देने पर लव को जान से मारने की धमकी दी थी। पिता ने पुलिस को सूचना दी थी। बाद में लव का शव नीलम कॉलेज से 100 मीटर की दूरी पर प्लास्टिक के बोरे में लिपटा मिला था। उसे जलाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
डीसीपी पश्चिम जोन सोनम कुमार ने बताया कि पिता ने बताया था कि बेटा गांव बसेरी सिकंदरपुर के राजेश के साथ काॅलेज जाने की कहकर निकला था। इस पर पड़ताल की गई। इसके बाद राजेश और उसके चचेरे भाई मोंटी उर्फ आशू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने हत्या करना कबूल कर लिया। उनके पास से चाकू, कार, मृतक का बैग, पेंट और शर्ट, दो आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्र बरामद किए गए।

एक ने हाथ पकड़े तो दूसरे ने किए चाकू से वार
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि राजेश और लव पूर्व में साथ-साथ पढ़ते थे। तीन महीने पहले राजेश ने लव से दस हजार रुपये उधार लिए थे। वह उससे फोन करके रुपयों की मांग कर रहा था। मगर, राजेश के पास रुपये नहीं थे। वो टालमटोल कर देता था। लव ने बृहस्पतिवार को फोन करके रुपयों की मांग की।

इस पर उसे अपने खेत पर बुला लिया। इसकी जानकारी अपने चचेरे भाई मोंटी को भी दी। उसने उसे भी बुला लिया। दोनों ने शराब पी। इसी बीच लव आया और रुपयों की मांग करने लगा। राजेश ने लव को जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद उसकी गर्दन पर चाकू से कई प्रहार किए। मोंटी ने उसके हाथ पकड़ लिए। राजेश तब तक मारता रहा, जब तक वो मर नहीं गया। उस पर तकरीबन 6 वार किए।