{"_id":"62b61cb4649525093d024d50","slug":"ba-bsc-bcom-1st-semester-exam-result-came-late-agra-news-agr5379779189","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से आया बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से आया बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत हुई बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। ओएमआर शीट पर हुई इस परीक्षा का परिणाम जल्द से जल्द आ जाना था, उसे भी घोषित करने में 54 दिन लग गए। सेमेस्टर परीक्षा 29 अप्रैल 2022 को हुई थी। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में विश्वविद्यालय से संबद्ध आगरा व अलीगढ़ मंडल के कॉलेजों के 1,74,901 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बीए में 89,314, बीएससी में 72,158 और बीकॉम में 13,429 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जाने के उद्देश्य से परीक्षा ओएमआर शीट आधारित कराई गई थी। पर, प्रायोगिक परीक्षाओं और परीक्षा के दौरान पकड़े गए नकल की रिपोर्ट समय से नहीं मिलने, परीक्षा परिणाम के फार्मेट में बदलाव को देरी की वजह बताया जा रहा है।
परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के मुताबिक परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर अंक देख सकते हैं, उसे डाउनलोड कर सकते हैं। अंकतालिका में एनईपी के तहत कोर्स क्रेडिट और ग्रेड दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम को समझ सकें, इसलिए ग्रेड, ग्रेड प्वाइंट और सीजीपीए के बारे में समझाया भी गया है, इसे अंकतालिका के साथ ही दिया गया है।
विज्ञापन
ग्रेड का निर्धारण इस तरह से किया गया
ग्रेड विवरण अंकों की सीमा ग्रेड प्वाइंट
ओ आउटस्टैंडिंग 91-100 10
ए प्लस एक्सीलेंट 81-90 9
ए वेरी गुड 71-80 8
बी प्लस गुड 61-70 7
बी एबव एवरेज 51-60 6
सी एवरेज 41-50 5
पी पास 33-40 4
एफ फेल 0-32 0
एबी अबसेंट अबसेंट 0
क्यू क्वालिफाइड -- --
एनक्यू नॉन क्वालिफाइड -- --
श्रेणी का विभाजन इस तरह से : 6.50 से 10 सीजीपीए (प्रथम श्रेणी), 5.00 से 6.50 सीजीपीए (द्वितीय श्रेणी), 4.00 से 5.00 सीजीपीए (तृतीय श्रेणी)।
आगरा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 276 कॉलेजों का परीक्षा परिणाम रोक लिया है। संबंधित कॉलेजों की ओर से परीक्षा फीस नहीं जमा की गई है। करीब 58 हजार छात्र-छात्राओं को अभी भी परीक्षा परिणाम का इंतजार है।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक फीस जमा न करने वाले कॉलेजों को परीक्षा नियंत्रक की ओर से फिर नोटिस जारी कर दिया गया है। पहले भी तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। कॉलेजों से कहा गया है कि उनका परिणाम तैयार है, फीस जमा करते ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को परिणाम रोके जाने की वजह पता चल सके, इसलिए फीस जमा न करने वाले कॉलेजों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी डाली जा रही है।