फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BA and BSc final year re-examination from 23 March in Agra

विश्वविद्यालय: बीए और बीएससी अंतिम वर्ष की दोबारा परीक्षा 23 मार्च से, कार्यक्रम जारी

Fri, 19 Mar 2021 12:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Mar 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
BA and BSc final year re-examination from 23 March in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीए और बीएससी अंतिम वर्ष की दोबारा परीक्षा-2020 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 23 मार्च से शुरू होगी और 27 मार्च को संपन्न होगी। तीन पाली में परीक्षा का आयोजन होगा। सेंट जोंस कॉलेज और आरबीएस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि बीए और बीएससी अंतिम वर्ष की दोबारा परीक्षा के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा के लिए सेंट जोंस कॉलेज और बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा के लिए आरबीएस कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा का कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। परीक्षार्थी इसे देख सकते हैं। बीए और बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा में करीब 2400 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा है। 
विज्ञापन


ओएमआर शीट आधारित होगी परीक्षा 
परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक परीक्षा ओएमआर शीट आधारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे तक, दूसरी पाली 12 से दो बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं दीक्षांत समारोह के बाद 
अभी बीएससी व बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा कराई जा रही है। बाकी परीक्षाओं का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। दीक्षांत समारोह (पांच अप्रैल) के बाद बाकी परीक्षाएं कराने की उम्मीद है। दोबारा परीक्षा के लिए 16,000 से अधिक परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed