फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aziz Qureshi Former Governor Slams Bjp Government In Agra

यूपी: पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का हमला, कहा-एक प्लेटफार्म पर आएं सभी पार्टियां, संविधान बचाना है तो भाजपा को हराना होगा

Sat, 27 Nov 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 27 Nov 2021 12:12 AM IST
सार

प्रदेश में भाजपा के खिलाफ पार्टियों को जोड़ने की मुहिम चला रहे अजीज कुरैशी शुक्रवार देर शाम आगरा आए और उन्होंने भारतीय जनता पर करारे प्रहार किए।

विज्ञापन
Aziz Qureshi Former Governor Slams Bjp Government In Agra
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी शुक्रवार को आगरा पहुंचे। जूता कारोबारी नजीर अहमद के घर पर पहुंचकर उन्होंने मीडिया से बातचीती की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा देश का संविधान लिखा गया, उसमें बदलाव का कोई मतलब नहीं है। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ करना चाहती है, ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो वह संविधान में बदलाव कर सकती है। उन्होंने अन्य राजनीतिक पार्टियों को साथ में आकर चुनाव लड़ने की बात कही। अजीज कुरैशी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि उनके द्वारा एक मुहिम छेड़ी गई है। वह शहर-शहर जाकर सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से बात कर रहे हैं कि सभी पार्टियां एक प्लेटफार्म पर आकर भाजपा को हराएं। अगर इस मुल्क को बचाना है, संविधान को बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। बीजेपी तब ही मात खाएगी जब सब एक हो जाएंगे।
विज्ञापन

कुछ नहीं बचेगा देश में
अजीज कुरैशी में कहा कि 2022 के साथ ही वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र से भी भाजपा को हटाना होगा। अगर मोदी सरकार 2024 में दोबारा से आती है तो भारत देश मे कुछ नहीं बचेगा। न लोकतंत्र, न संविधान कुछ नहीं बचेगा। धीरे-धीरे देश को बेचा जा रहा है। कुरैशी ने कहा कि भाजपा मुसलमानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। मुस्लिमों को बर्बाद और तबाह करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। 
विज्ञापन


ओवैसी बीजेपी के बी पार्टी का काम कर रहे
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ओवैसी मुसलमानों का दुश्मन और भाजपा का एजेंट है। अगर बिहार से एआईएमआईएम चुनाव नहीं लड़ती तो आज वहां पर बीजेपी नहीं होती। भाजपा और ओवैसी मिले हुए हैं, यह सब मिलकर मुसलमानों को बर्बाद कर रहे है। भाजपा के नेता सिर्फ दिखावे के लिए मुस्लिम हित की बात करते हैं। मुसलमानों को संभलना होगा और सबके साथ मिलकर देश को इस बार भाजपा से बचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: आठ दिन पहले हुई थी पीड़िता के पिता की मौत, वारदात से सदमे में परिवार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed