{"_id":"69a5fd1e71e91048530891f1","slug":"azamgarh-bandra-special-train-to-stop-at-idgah-and-tundla-agra-news-c-364-1-ag11018-125900-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आजमगढ़–बांद्रा विशेष ट्रेन का ईदगाह व टूंडला में ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आजमगढ़–बांद्रा विशेष ट्रेन का ईदगाह व टूंडला में ठहराव
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 05183-05184 आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिससे आगरा क्षेत्र के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यह विशेष ट्रेन 7 व 14 मार्च को आजमगढ़ से तथा 9 व 16 मार्च को बांद्रा टर्मिनस से दो-दो फेरे लगाएगी। 20 डिब्बों वाली इस ट्रेन का ठहराव आगरा मंडल के टूंडला और ईदगाह स्टेशन पर रहेगा, जिससे मुंबई जाने और लौटने वाले यात्रियों की यात्रा आसान होगी। गाड़ी संख्या 05183 आजमगढ़ से शनिवार 7 व 14 मार्च को रात 11:15 बजे चलकर मुहम्मदाबाद, मऊ, दुल्लहपुर, औरिहार, वाराणसी, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, रामबाग, गोविंदपुरी होते हुए आगरा मंडल के टूंडला (11:55-12:00) व ईदगाह (12:45-12:50) पहुंचेगी। इसके बाद बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, नगदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत व बोरीवली होते हुए सोमवार सुबह 08:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस से सोमवार 9 व 16 मार्च को सुबह 10:45 बजे चलकर मंगलवार रात 8:10 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन में 01 एसएलआर, 08 सामान्य, 08 स्लीपर, 02 सामान्य-चेयरकार और 01 एसएलआरडी सहित कुल 20 डिब्बे रहेंगे।