फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Azam khan slams BJP MLA Sadhana Singh's Remarks Over Mayawati

साधना सिंह के बयान पर माफी मांगे भाजपा, ऐसी बेहूदा महिला को करें पार्टी से बाहर: आजम

Sun, 20 Jan 2019 05:10 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Jan 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Azam khan slams BJP MLA Sadhana Singh's Remarks Over Mayawati
पत्रकारों से बात करते सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली भाजपा विधायक साधना सिंह विवादों में घिर गई हैं। विरोधी दल के नेता उनके बयान की घोर निंदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सपा नेता पूर्व मंत्री आजम खां ने साधना सिंह को बेहूदा महिला तक कह दिया। 
विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि भाजपा विधायक साधना सिंह ने अभद्र टिप्पणी कर मायावती का अपमान किया है। इतनी अभद्र टिप्पणी का प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को संज्ञान लेना चाहिए। दोनों नेताओं को जनता से माफी भी मांगनी चाहिए।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ऐसी बेहूदा महिला को पार्टी से भी निकाल देना चाहिए। आजम खां ने रविवार को फिरोजाबाद में पत्रकार वार्ता में यह बातें कहीं। वो यहां एक होटल में आयोजित मशावर्ती काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महागठबंधन से असंतुष्ट

सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने यहां मुस्लिम समाज के लोगों के साथ चर्चा की। बैठक में मशावर्ती काउंसिल से जुड़े कई जिलों के प्रतिनिधि पहुंचे। बैठक के बाद आजम खां मीडिया से मुखातिब हुए। 

पश्चिम बंगाल में महागठबंधन की रैली में जुटे नेताओं और तीसरे मोर्चे पर आजम खां का दर्द उभरा। आजम ने कहा कि गठबंधन होना चाहिए, रैली में कई दल जुटे जरूर लेकिन रैली का जो मकसद था, वो पूरा होता नहीं दिखा। 

उन्होंने कहा कि रैली में नेताओं ने सिर्फ राजनैतिक बहस की। देश के हालात पर कोई चर्चा नहीं हुई। खास बात यह है कि रैली में अल्पसंख्यक समुदाय की उपेक्षा जैसी दिखी। मंच पर सिर्फ दो नेताओं की नुमाइंदगी थी। 

उन्होंने कहा कि गठबंधन में सभी की हिस्सेदारी की बात होनी चाहिए। आजम ने बसपा और सपा के गठबंठन को जरूरी बताया। केंद्र सरकार से सच्चर कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed