फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayushman scheme started in agra

आयुष्मान योजना : अंगूठा लगाने से ही मिल जाएगा मुफ्त इलाज, इन अस्पतालों में मिलेगा लाभ

Sun, 23 Sep 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 23 Sep 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
Ayushman scheme started in agra
आगरा में आयुष्मान योजना की शुरुआत। - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान योजना में जिले के आठ लाख लोगों को अंगूठा लगाते ही इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। चार सरकारी और 17 प्राइवेट अस्पतालों में 1350 तरह की बीमारियों के इलाज की सुविधा रहेगी। हर अस्पताल में आरोग्य मित्र की तैनाती हुई है। 

विज्ञापन


खंदारी कैंपस के जेपी सभागार में प्रोजेक्टर पर योजना की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री के उद्घाटन का सजीव प्रसारण हुआ। यहां योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि एससी आयोग अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि अब गरीबों का इलाज रुपयों के अभाव में बंद नहीं होगा। प्रधानमंत्री की जरूरतमंद और गरीबों के लिए सबसे बड़ी सौगात दी है। लाभार्थियों को प्रतीकात्मक हेल्थ कार्ड भी दिए। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि लाभार्थी परिवार अपना आधार कार्ड के साथ संबंधित अस्पताल में पहुंचकर अंगूठा सत्यापन कराएं। इसके बाद इलाज की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके अलावा एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में कार्यालय का शुभारंभ हुआ, मरीजों ने पंजीकरण भी कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन डॉ. पीयूष जैन ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, चौधरी उदयभान सिंह, रामप्रताप सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के अलावा कमिश्नर अनिल कुमार, डीएम एनजी रवि कुमार, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी मौजूद रहे। 

सांसद जी बिगड़े, बिचपुरी में भी करना पड़ा कार्यक्रम

आयुष्मान योजना शुभारंभ का जेपी सभागार में कार्यक्रम तय था। इसमें दोनों सांसद और जनप्रतिनिधि आमंत्रित किए गए। इस पर फतेहपुरसीकरी सांसद चौधरी बाबूलाल भड़क गए और अपनी लोकसभा में कार्यक्रम कराने को कहा। इस पर देर रात प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बिचपुरी में कार्यक्रम तय किया।

यहां सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक हेमलता दिवाकर, महेश गोयल, चौधरी उदयभान सिंह ने योजना का शुभारंभ कर लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कार्ड बांटे। सीडीओ रविंद्र मादंड, एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र भारती, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. यूबी सिंह, डॉ. यूके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

अभी तक इन अस्पतालों का नाम हुआ तय

एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, लेडी लायल, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, रवि हॉस्पिटल, नवदीप हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ब्लोसम सुपरस्पेशियलिटी सेंटर, आरके हॉस्पिटल, आगरा मेडिकल एंड कार्डियक रिसर्च सेंटर, स्पर्श मल्होत्रा हॉस्पिटल, जीवन ज्योति हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, उपाध्याय हॉस्पिटल, पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर, नेत्र ज्योति केंद्र, यशवंत हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, अग्रवाल आई हॉस्पिटल, श्रीकृष्णा हास्पिटल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed