फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayushman Golden Card will be made with the help of students

Agra News: विद्यार्थियों की मदद से बनेगा आयुष्मान गोल्डन कार्ड

Sun, 01 Oct 2023 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Golden Card will be made with the help of students
कासगंज। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र गृहस्थी राशन कार्ड योजना के लाभार्थियों को कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करने को स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग की मदद लेने की योजना बनाई है। श्री गणेश इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से लोगों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि शासन से गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए आयुष्मान भारत योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत चिन्हित परिवारों को गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक कार्डधारक को पांच लाख रुपये तक का इलाज एक साल में करने की व्यवस्था है। जिला कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान भारत) डॉक्टर सरताज अली ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक 46000 परिवारों को लाभार्थी बनाया गया है। जिसके अंतर्गत 6 या 6 से अधिक पात्र गृहस्थी परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए आयुष्मान भारत का एक ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति स्वयं अपना कार्ड निशुल्क बना सकता है। सभी छात्रों को इस निशुल्क एप के बारे में भी जानकारी दी गई। जिन छात्र-छात्राओं के परिवार इस सीमा में आते हैं वे अपने कार्ड बनवा लें। इसके साथ ही आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed