{"_id":"655ced7752b4f76c63019bf6","slug":"ayushman-cards-not-made-for-two-lakh-people-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-7786-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो लाख लोगों के नहीं बने आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो लाख लोगों के नहीं बने आयुष्मान कार्ड
Tue, 21 Nov 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
दो लाख लोगों के नहीं बने आयुष्मान कार्ड
- प्रतिदिन लग रहे शिविर फिर भी ध्यान नहीं दे रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शासन की प्रमुखता वाली आयुष्मान योजना के लिए विभाग और प्रशासन लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। प्रतिदिन पंचायत कार्यालयों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी दो लाख से अधिक लोग आयुष्मान योजना के लिए कार्ड नहीं बनवाने नहीं आए हैं।
सरकार का द्वारा गरीब परिवारों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत जिले में 651148 पात्र लाभार्थी चिन्हित हैं। इनमें से अभी तक 421898 पात्रों ने ही योजना का लाभ लेने के लिए कार्ड बनवाए हैं। 229250 पात्रों को अभी तक कार्ड जारी नहीं हो सके हैं। जबकि विभाग और जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
योजना के जिला प्रभारी डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि कार्ड जारी करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में संचालित पंचायत घरों, कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर आदि पर प्रतिदिन शिविर लग रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आशा और एएनएम पात्रों के कार्ड बनवाने में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
कार्ड से यहां ले सकते हैं लाभ
आयुष्मान भारत योजना से कार्ड धारक व्यक्ति को पांच लाख तक के निशुल्क उपचार की व्यवस्था है। जिले में सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों को भी योजना से जोड़ा गया है। 12 सरकारी के साथ ही 11 निजी अस्पतालों में भी कार्ड धारक निशुल्क उपचार ले सकते हैं।
नहीं बनवाएंगे कार्ड तो लग जाएगी राशन पर रोक
जिला प्रशासन ने राशन डीलरों को भी आयुष्मान योजना से संबंधित लाभार्थियों को कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने के आदेश दिए हैं। मौखिक रूप से राशन डीलरों से कहा गया है कि पात्र व्यक्ति यदि कार्ड नहीं बनवा रहे हैं तो उन्हें शासन की निशुल्क राशन योजना का लाभ न दिया जाए।
ये हैं आंकड़े
651148 पात्र लोग जिले में हैं चिन्हित
421898 पात्रों को जारी हुए हैं कार्ड
229250 पात्रों को अभी तक जारी नहीं हुए कार्ड
जिला प्रशासन की मदद से विभाग लगातार पात्रों को कार्ड बनवाने का कार्य कर रहा है। प्रयास है कि जल्द सभी लाभर्थियों को कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएं।
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ