{"_id":"6164a2598ebc3e4539437cb5","slug":"ayush-won-the-title-battle-in-badminton-agra-city-news-agr5111323112","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रोशिया वालामार बैडमिंटन सीरिज में आयुष ने डबल्स में जीती खिताबी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रोशिया वालामार बैडमिंटन सीरिज में आयुष ने डबल्स में जीती खिताबी जंग
विज्ञापन
विजेता आयुष और तुषार। संवाद
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। क्रोएशिया देश में खेली गई वालामार जूनियर ओपन बैडमिंटन सीरीज-2021 में ताजनगरी के बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष अग्रवाल ने खिताब जीतकर दुनिया में शहर का नाम रोशन कर दिया। भारतीय बैडमिंटन टीम की ओर से खेलते हुए अंडर-19 वर्ग में उन्होंने अपने लखनऊ के साथी खिलाड़ी तुषार गगनेजा के साथ खिताबी जंग जीती।
आयुष और तुषार ने फ्रांस के दूसरे नंबर के वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों की जोड़ी योहान बारबेइरी और लोन पेलेट की जोड़ी को 21-16 और 21-17 से मात दी। 19 साल के आयुष 11वीं कक्षा के छात्र हैं। इससे पहले भी आयुष सिंगल्स और डबल्स में राष्ट्रीय और राज्य स्तर की लगभग एक दर्जन चैंपियनशिप जीत चुके हैं। आयुष ने कहा कि मेरी यह जीत माता-पिता के लिए अनमोल तोहफा है। उनकी जीत पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विनोद शीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, रवि खंडेलवाल, संजय कालरा, सुमित कपूर, आरके सिंह, एमपी भल्ला, राहुल गोगिया आदि ने हर्ष प्रकट किया।
कमला नगर की यमुनोत्री कॉलोनी के रहने वाले आयुष के पिता किशन अग्रवाल कपड़े की दुकान पर सेल्समैन हैं। किशन अग्रवाल को जब पता चला कि उनके बेटे ने खिताब जीत लिया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। किशन बताते हैं कि बेटे को क्रोएशिया भेजने के लिए आर्थिक तंगी आड़े आई। इसके बाद भी हार नहीं मानी। बेटे ने मेरे सपने को साकार कर दिया। आयुष की मां प्रमिला अग्रवाल गृहिणी हैं। वह कहती हैं कि उन्हें इस बात की खुशी है कि मेरे बेटे के नाम से लोग मुझे जानने लगे हैं।
विज्ञापन
आगरा में बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष अग्रवाल के कोच रहे नंदी रावत का कहना है कि आयुष की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह संभव हो सका है। छुट्टी वाले दिन भी घंटों प्रेक्टिस करने की ललक ने उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाया।
. सन 2019 में भुवनेश्वर में हुई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप अंडर-17 में डबल्स में कांस्य पदक जीता।
. सन 2019 में बंगलुरू में हुए ऑल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंडर-19 में डबल्स में कांस्य पदक जीता।
. सन 2019 में मणिपुर में हुई ऑल इंडिया सब जूनियर चैंपियनशिप में अंडर-17 में मिक्स डबल्स में कांस्य पदक जीता।
. सन 2018 में असम में हुई ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंडर-17 में डबल्स में रजत पदक जीता।