फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AYUSH Medical College Seats Increased to 400 Four-Pathy Education and Healthcare Expansion Proposed

UP: आयुष मेडिकल कॉलेज में होंगी 400 सीटें, चार पैथी से होगा इलाज; शासन स्तर पर प्रक्रिया हुई तेज

Sat, 02 May 2026 12:03 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 02 May 2026 12:03 PM IST
सार

आगरा में आयुष मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल को 400 सीटों तक विस्तार देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें चार पैथी की पढ़ाई और इलाज की सुविधा बढ़ेगी। रुनकता के अकबरा गांव में बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज से छात्रों और मरीजों दोनों को बड़ा लाभ मिलेगा।
 

विज्ञापन
AYUSH Medical College Seats Increased to 400 Four-Pathy Education and Healthcare Expansion Proposed
आयुष मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल - फोटो : AI

विस्तार

आयुष मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में अब 400 सीटें होगी। इसके लिए शासन ने प्रस्ताव बनाया है, जिसे आयुष मंत्रालय भेजा जा रहा है। अभी तक इसमें 240 सीट थी। जल्द ही शासन और लोक निर्माण विभाग की टीम सर्वे कर इसकी डीपीआर तय करेगी। इसमें चार पैथी का मरीजों को लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन

 

रुनकता के अकबरा गांव में मेडिकल कॉलेज बनेगा। इसके लिए प्रशासन ने 13.8 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। इसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा की पढ़ाई होगी। यहां बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस), बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस), बैचलर ऑफ नेचुरोपेथी एंड योगिक साइंसेज (बीएनवाईएस) और डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों पैथी के लिए 100-100 बेड के हॉस्पिटल होंगे। पढ़ाई के लिए 100-100 सीटें भी होंगी। अभी तक 60-60 सीटों का ही प्रस्ताव था। आयुष मंत्रालय की टीम निरीक्षण करेगी। जल्द ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण कर डीपीआर बनाएगी। इस रिपोर्ट को शासन के लिए भेजा जाएगा। इसके आधार पर बजट तय होगा। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एमएस आलम ने बताया कि शासन का सीट बढ़ाकर 100-100 करने की योजना है। जल्द इसकी डीपीआर भी बनाई जाएगी।

 
विज्ञापन

हर महीने 20 हजार मरीजों का इलाज
 जिले में आयुर्वेद के 26 हॉस्पिटल और क्लीनिक हैं। यूनानी चिकित्सा पद्धति का एक डिस्पेंसरी संचालित हो रही है। होम्योपैथी की 10 डिस्पेंसरी हैं। इन सभी पर हर महीने 20 हजार से अधिक मरीज इलाज पा रहे हैं। यहां पर एक रुपये के पर्चे पर मरीजों को इलाज मिल रहा है।

 

पांच जिलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज
 प्रदेश में पांच जिलों में आयुष मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसमें आगरा, मेरठ, गोंडा, मिर्जापुर और बस्ती हैं। आगरा में भूमि आवंटित हो गई है। मेडिकल कॉलेज खुलने से छात्रों के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी। आयुर्वेद विशेषज्ञों की संख्या बढ़ेगी। मरीजों को भी सस्ता और बेहतर इलाज मिल सकेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed