फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayodhya will be illuminated with lamps made in Agra potters are busy making lamps day and night

UP News: आगरा में बने दीपकों से रोशन होगी अयोध्या, दिन-रात दीये बनाने में जुटे कुम्हार

Sat, 19 Oct 2024 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 09:49 AM IST
सार

दिवाली पर अयोध्या आगरा में बने दीपकों से रोशन होगी। इसके लिए आगरा के कुम्हारों को बड़ी संख्या में ऑर्डर मिला है। जिसके बाद ये लोग दिन रात दीये बनाने में जुटे हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Ayodhya will be illuminated with lamps made in Agra potters are busy making lamps day and night
दीये बनाने में जुटे कुम्हार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर अयोध्या में 25 लाख दीप जलाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य ने आगरा के कुम्हारों की चांदी कर दी है। सरकार आगरा के कुम्हारों से मिट्टी के दीपक बनवा रही है।
विज्ञापन


मोती कटरा निवासी कुंभकार मोहन लाल ने बताया कि वर्ष 2021 में अयोध्या से लगभग एक लाख दीपों का ऑर्डर मिला था। वर्ष 2022 में भी दोबारा इतने ही दीयों का ऑर्डर मिला। वर्ष 2023 में दो लाख दीपों का ऑर्डर मिला। इस बार भी बड़ा ऑर्डर मिला है।
विज्ञापन


मोहन लाल ने कहा कि योगी सरकार माटी कला को प्रोत्साहन दे रही है। उनके उत्पादों की बाजार में मांग बढ़ी है। मिट्टी के बर्तन बनाने का जो काम धीरे-धीरे विलुप्त हो रहा था, उसमें नई उम्मीद और ऊर्जा आई है। वहीं, पंचकुइया के राम किशन ने बताया कि पहले दिवाली पर चीन के बने दीपकों का बाजार पर कब्जा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मिट्टी के दीपों की मांग बड़ी है। प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के बाद से चाय, कॉफी और पीने के पानी के कप या गिलासों की जगह अब मिट्टी के कुल्हड़ का प्रयोग बढ़ा है। शिल्पकारों को मिट्टी के बर्तन बनाने का काम मिल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed