फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayodhya verdict security at the Taj Mahal And Fort in Agra

Ayodhya Verdict: ताजमहल और आगरा किले पर कड़ी सुरक्षा, धर्मस्थलों पर स्वाट कमांडो तैनात

Sat, 09 Nov 2019 09:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 09 Nov 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya verdict security at the Taj Mahal And Fort in Agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या फैसले को देखते हुए ताजमहल और आगरा किला पर सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया है। ताज में अंदर सीआईएसएफ तैनात है। दो घेरे पुलिस ने बनाए हैं। किले में तीनों घेरे पुलिस के रहेंगे। पर्यटन पुलिस को खास तौर से अलर्ट किया गया है। 
विज्ञापन


डॉग स्कवैड, बम डिस्पोजल स्कवैड ने शुक्रवार को ताज में ड्रिल की। शनिवार सुबह से पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पीएसी को भी लगा दिया जाएगा। सिकंदरा, एत्मादउद्दौला और फतेहपुर सीकरी में भी थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सभी स्मारकों के गेट पर पर्यटकों की सहायता से भी पुलिसकर्मी रहेंगे।
विज्ञापन


अगर किसी को कोई जानकारी करनी है तो पुलिस की ओर से मुहैया कराई जाएगी। किला और ताज पर पर्यटन थाना पुलिस की जिम्मेदारी दी गई है। थाना ताजगंज, सदर, एत्मादउद्दौला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी को एसएसपी बबलू कुमार ने अलग से निर्देश दिए हैं कि पर्यटकों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या काफी ज्यादा रहती है। पिछले शनिवार को 30 हजार पर्यटक आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धर्मस्थलों पर लगाए स्वाट के कमांडो
शहर के प्रमुख धर्मस्थलों पर स्वाट के कमांडो लगा दिए गए हैं। पीएसी भी तैनात की गई है। एसएसपी बबलू कुमार ने धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की अलग से समीक्षा की है।

धर्मगुरुओं से पुलिस अधिकारी देर रात तक फोन पर बात करते रहे। उनसे कहा गया कि वे लोगों को शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करते रहें। सभी धर्मस्थलों की शुक्रवार से ही ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। सीओ छत्ता, सीओ सदर, सीओ कोतवाली को खास तौर से इसके लिए अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed