फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Temple Ramdhun echoing in Gopeshwar of Agra

Ram Mandir: रोशनी में नहाए आगरा के गोपेश्वर में गूंज रही रामधुन, मनेगा दीपोत्सव... होगी आतिशबाजी

Mon, 22 Jan 2024 09:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 09:16 AM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: रोशनी में नहाए आगरा के गोपेश्वर में रामधुन गूंज रही है। शहर में दीपोत्सव मनेगा।आतिशबाजी की जाएगी। 

विज्ञापन
Ram Temple Ramdhun echoing in Gopeshwar of Agra
रोशनी में नहाए आगरा के गोपेश्वर में गूंज रही रामधुन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में चौथे नंबर पर शुमार ताजनगरी आगरा की भरतपुर हाउस सोसाइटी में रामधुन गूंज रही है। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर गोपेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य सजावट की गई है। सड़क, घर व पार्क हर ओर रोशनी की लड़ियां झिलमिला रहीं हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को सुबह सुंदरकांड से धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। दीपोत्सव मनेगा। आतिशबाजी होगी। अध्यक्ष योगेश कंसल, अशोक अग्रवाल, सुभाष मंजुल, विनोद रल्लन, रवि अरोड़ा, अश्वनी कपूर, पूरन डाबर, चरणजीत थापर ने सभी लोगों से कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। 

विज्ञापन

निकाली जाएगी शोभायात्रा

श्री जगन्नाथ मंदिर, कमला नगर की ओर से 22 जनवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस्कॉन के अरविंद दास प्रभु ने बताया कि रविवार को इस्कॉन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने साइकिल से आमंत्रण यात्रा निकाली। इसमें लोगों को हरे रामा-हरे कृष्णा का जाप करते हुए शोभायात्रा के लिए निमंत्रण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सदर के मुख्य मंच पर अवधपुरी का विधिवत शुभारंभ रविवार को हुआ। सुंदरकांड के साथ ही कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। विहिप के दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि 22 को श्रीराम को समरसता भोग लगाया जाएगा। इसमें 500 प्रकार की वस्तुएं होंगी।

मनेगी देव दिवाली 

रावली स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पर 22-23 जनवरी को देव दिवाली मनाई जाएगी। हनुमानजी का शृंगार और फूल बंगला सजेगा। महाआरती होगी। शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। रितेश सोनकर ने बताया कि ग्रीन पटाखों से आतिशबाजी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed