{"_id":"5dc44ad68ebc3e5b4d2e63e4","slug":"ayodhya-mamla-police-mainpuri-news-agr414181554","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या विवाद: पुलिस ने कहा, सुरक्षा ऐसी होगी कि परिंदा भी पर न मार सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या विवाद: पुलिस ने कहा, सुरक्षा ऐसी होगी कि परिंदा भी पर न मार सके
विज्ञापन
07एमएनपी-14-अयोध्वया मामले में निर्णय को लेकर ईशन नदी पुल पर पैदल मार्च करते पुलिसवल के साथ एएसपी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अयोध्या विवाद पर जैसे जैसे फैसले की घड़ी आ रही है, जिले में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होते जा रहे हैं। चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात है, वहीं अफसर भी जिलेभर में पैदल गश्त कर रहे हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण के लिए मॉकड्रिल की गई। खुद डीएम और एसपी ने मॉकड्रिल में हिस्सा लेकर संदेश दिया कि प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
गुरुवार सुबह डीएम पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने मॉकड्रिल किया। उपद्रवियों पर पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागकर उन्हें काबू में किया। खुद डीएम और एसपी ने टियर गन से गोला दागा। करीब एक घंटा तक यहां मॉकड्रिल चली। इसके बाद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का काफिला शहर में निकला। सुबह से ही चौराहों पर पुलिस की सख्ती नजर आई। इसके साथ ही कस्बों में भी थाना पुलिस ने गश्त किया। मॉकड्रिल के दौरान एडीएम बीराम, एएसपी ओमप्रकाश सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
ड्रोन और वीडियो कैमरे से रहेगी नजर
उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन और वीडियो कैमरे से नजर रखेगी। इससे निगरानी के साथ ही उपद्रवियों को चिह्नित करके कार्रवाई करना आसान होगा। मॉकड्रिल में निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को ड्रोन कैमरा चलाने का भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
दुरुस्त कराए गए सीसीटीवी कैमरे
शहर में प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनका कंट्रोल पुलिस लाइन से होता है। समय के साथ ही कुछ कैमरों में खराबी आ गई थी। पुलिस प्रशासन की ओर से इन कैमरों को दुरुस्त करा दिया गया है। अब चौराहों पर होने वाली हर हरकत पर पुलिस की सीधे नजर है।
मैनपुरी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है, यहां का प्रत्येक व्यक्ति सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को खुशी खुशी स्वीकार करेगा। फिर भी अराजकतत्वों से निपटने की हमारी पूरी तैयारी है।
-पीके उपाध्याय, जिलाधिकारी
अयोध्या विवाद पर आने वाले फैसले को लेकर जिले में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अराजकतत्वों पर पुलिस और प्रशासन की सीधे नजर रहेगी। अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
-अजय शंकर राय, एसपी।