फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ayodhya mamla, muslim, mandir masjid

मुस्लिमों ने कहा, फैसला चाहे जो भी, हर हाल में संयम बरतें सभी लोग

Fri, 01 Nov 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
ayodhya mamla, muslim, mandir masjid
कासगंज में जमीयत उल्मा हिंद के पदाधिकारी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के संबंध में वार्ता करते - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जमीयत उलमा-ए-हिंद की शाखा के जिला कार्यालय हिदायत नगर में बैठक आयोजित की गई। इसमें विवादित ढांचे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करने का निर्णय लिया गया। वहीं मुल्क में शांति एवं खुशहाली का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष मुफ्ती खुबैब मजाहिरी ने कहा कि मुल्क में अमन चैन कायम रखना है। फैसला कुछ भी हो हमें भाईचारा बनाए रखना है। फैसला किसी के हक में आए, लेकिन हमें देश में माहौल नहीं बिगड़ने देना है। उलमा के महासचिव मौलाना असर रुल्लाह फलाही ने कहा कि देश में अमन चैन के लिए हमें सुप्रीम कोर्ट के हर फैसले का सम्मान करना है। जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी हाजी तनवीर अहमद मदनी, सपा नगर अध्यक्ष सगी अहमद, मास्टर कमर अहमद खान, अब्दुल रऊफ, मुजाहिद हुसैन, मुहम्मद फाजिल मदनी, सैय्यद खुर्रम हुसैन, आसिफ अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अयोध्या का फैसला आएगा मंदिर के पक्ष में
कासगंज। अयोध्या मसले को लेकर आ रहे फैसले को देखते हुए हिंदूवादी संगठनों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। संगठन के लोगों की निगाह फैसले पर टिकी हुई है। संगठन के लोगों को उम्मीद है कि फैसला उनके हक में आएगा।
विज्ञापन

बजरंग दल के संरक्षक कौशल साहू ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण प्रत्येक हिंदू का सपना है। अयोध्या मसले पर कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। इस माह के मध्य तक कोर्ट अपना फैसला सुना देगी। मंदिर के पक्ष में फैसला आने पर शीघ्र ही निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट जो भी फैसला देगी उसका पूरा सम्मान होगा। अमन चैन भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान धमेंद्र माहेश्वरी, दीपक चोला, प्रमोद साहू, सुरेश कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed