फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayodhya Case Verdict 2019 tight security in agra

Ayodhya Verdict: आगरा में 945 लोग पाबंद, 41 के मोबाइल सर्विलांस पर, अराजक तत्वों पर नजर

Sat, 09 Nov 2019 11:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Nov 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Case Verdict 2019 tight security in agra
फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते पुलिस के आला अफसर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या फैसले (Ayodhya Verdict) को लेकर आगरा में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब तक शहर में ही 945 लोगों को पाबंद कर दिया है। 
विज्ञापन


इन लोगों से दो लाख और उससे अधिक के मुचलके भरवाए जा रहे हैं। उधर, पुलिस ने सांप्रदायिक बवाल में जमानत पर जेल से बाहर चल रहे 41 लोगों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लिए हैं।  
विज्ञापन


अराजक तत्वों को किया जा रहा चिह्नित

शहर में पुलिस अराजक तत्वों को चिह्नित कर रही है। जो लोग किसी तरह के बवाल में पूर्व में शामिल रहे हैं और उनका नाम मुकदमे में है, शांति व्यवस्था में किसी तरह का खलल डाल सकते हैं, उनके खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत ही 945 के खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। इन लोगों से मुचलके भरवाए जा रहे हैं। 50 लोग ऐसे हैं, जिनसे दो लाख रुपये से अधिक के मुचलके भरवाए गए हैं। 

एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि 945 लोगों पर पाबंद करने की कार्रवाई कर दी गई है। इन लोगों पर अलग से भी नजर रखी जा रही है।

Ayodhya Case Verdict 2019: सुप्रीम कोर्ट के पांच जज जो आज अयोध्या मामले पर सुनाएंगे फैसला

अति संवेदनशील मोहल्लों में पुलिस पिकेट

शहर के अति संवेदनशील मोहल्लों में पुलिस पिकेट लगाई गई है। इनमें एक दरोगा और आठ सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मी दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ मौजूद रहेंगे। इस दौरान तहसील की टीम और पुलिस मित्र भी मौजूद रहेंगे।
 

संवेदनशील स्थल

थाना ताजगंज : असद गली, गढ़िया, सिद्धार्थ नगर, बगीची बिंदा भगत।
सदर बाजार : जोशी मोहल्ला, हरी नगर, नैनाना जाट, ज्योति नगर।
लोहामंडी : राजनगर, बल्देवगंज, पुल छिंगा मोदी, गली रंगरेजान, तोता का ताल।
छत्ता : सिंगी गली, बर्फ खाने वाली गली, नाला पीपल मंडी, हकीम गली, कटरा काछियान।
रकाबगंज : बालूगंज, सराय रुस्तम खां।
कोतवाली : तिलक बाजार, धुलियागंज चौराहा, अस्पताल रोड।
नाई की मंडी : तिराहा नाई की मंडी, फूल तिराहा, गुलियापुरा बाजार।
मंटोला : तमोली पाड़ा, टीला अजमेरी।
हरीपर्वत : बाग मुजफ्फर खां, नाला बुढ़ान सैय्यद, खंदारी, सुल्तानगंज की पुलिया, पीर कल्याणी।
एत्माद्दौला : नगला देवजीत, सुशील नगर, टेढ़ी बगिया।
न्यू आगरा : रजवाड़ा, बल्केश्वर, बन्ने चौक, करबला, नसीराबाद खंदारी रोड।
शाहगंज : चिल्लीपाड़ा।
जगदीशपुरा : शारदा विहार, किशोरपुरा पुलिया, कबीरकुंज।
सिकंदरा : गांव गढ़ी बाईंपुर।

यह हैं अति संवेदनशील स्थल

थाना ताजगंज : कोलयाई, महादेव गली, दलिहाई, नाहरगंज, तांगा स्टैंड।
सदर बाजार : सुल्तानपुरा, मुस्तफा क्वार्टर, शहजादी मंडी।
न्यू आगरा : करबला, लाल मसजिद।
जगदीशपुरा : राहुल नगर, सब्जी मंडी, सुभाष पुरम बोदला रोड, नगला बेर।
एमएम गेट : एसएन मेडिकल कालेज, मोती कटरा।
लोहामंडी : जटपुरा, बेसन बस्ती, घास की मंडी, राजा की मंडी, टीला जोशियान, सिरकी मंडी, मोमी कुंज, कंघी गली।
शाहगंज : रूई की मंडी,  आजमपाड़ा, न्यू ख्वासपुरा।
नाई की मंडी : डेरा सरस, हल्का मदन, दरबार शाहजी, नालबंद चौराहा, धाकरान चौराहा, सदर भट्ठी चौराहा।
मंटोला : टीला नंदराम, महावीर नाला।
छत्ता : काला महल, पटेल नगर, कश्मीरी बाजार, गुलाब खाना।
रकाबगंज : तेलीपाड़ा, शिवाजी मार्केट, बिजलीघर, ईदगाह कुतलूपुर, ईदगाह कटघर।
हरीपर्वत : बापू नगर।
एत्माद्दौला : जमुना ब्रिज घाट, अब्बास नगर, प्रकाश नगर, नुनिहाई।


Ayodhya Verdict LIVE: कुछ ही देर में फैसला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे चीफ जस्टिस सहित सभी जज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed