{"_id":"68e57e5f608a4fd8fe0fa9b0","slug":"ayodhya-and-varanasi-became-the-winners-of-the-state-secondary-school-handball-agra-news-c-365-1-sagr1044-104835-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय हैंडबॉल के विजेता बने अयोध्या और वाराणसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय हैंडबॉल के विजेता बने अयोध्या और वाराणसी
विज्ञापन
आगरा। 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 7 अक्तूबर तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा विभाग आगरा मंडल की ओर से किया गया। इसमें अयोध्या और वाराणसी की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में 18 मंडलों के 750 खिलाड़ियों ने 14 वर्ष बालिका, 17 वर्ष बालक और बालिका वर्ग में प्रतिभाग किया।
समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अपर आयुक्त (प्रशासन ) राजेश कुमार एवं मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल डॉक्टर मुकेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
14 वर्ष बालिका में वाराणसी ने अयोध्या को 16- 6 से हराया। तीसरे स्थान के मैच में आजमगढ़ ने आगरा को 7-3 हराया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में अयोध्या मंडल ने वाराणसी मंडल को 16- 15 से जबकि तीसरे स्थान के लिए कानपुर मंडल ने प्रयागराज मंडल को 6- 0 से हराया।
विज्ञापन
17 वर्ष बालक में अयोध्या ने वाराणसी को 23- 22 से हराया। रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक स्कोर 19- 19 की बराबरी पर था। अतिरिक्त समय में 23- 22 से अयोध्या की टीम जीती। बरेली मंडल ने गोरखपुर मंडल को 15- 11 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैच के निर्णायक विकास सविता, अमित कुमार, सौरभ शर्मा, शुभम शर्मा, ललित, भानु प्रताप, स्नेहा, डिंपल,भूपेंद्र, नीरज रहे। संचालन डॉ. मनोज वार्ष्णेय और डॉ. प्रिया मिश्रा ने किया। मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा बीपी सिंह, डॉ. एसके सिंह, डॉ. अनिल वशिष्ठ, अनिरुद्ध यादव, सुजीत कुमार, डॉ. रिनेश मित्तल आदि मौजूद रहे।
वहीं संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल ने बारिश के कारण और अगले तीन-चार दिन बारिश की संभावना को देखते हुए 8 से 11 अक्तूबर तक दूसरे चरण की 19 वर्ष बालक और बालिका एवं 14 वर्ष बालक वर्ग प्रतियोगिता को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है।