फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AWAS YOJNA in Mainpuri

मैनपुरी में 1403 पात्रों के खाते में पीएम डालेंगे आवास निर्माण की धनराशि

Tue, 19 Jan 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
AWAS YOJNA in Mainpuri
मैनपुरी। प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के लिए धनराशि का इंतजार बुधवार को खत्म हो जाएगा। बुधवार को प्रधानमंत्री ऑनलाइन पात्रों के खातों में आवास निर्माण के लिए पहली किस्त भेजेंगे। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिले में इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 1789 का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से 1403 पात्रों का सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है। इनके खाते में योजना के तहत आवास के निर्माण की धनराशि भेजी जानी थी। बुधवार को ये इंतजार खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के पात्रों के खाते में ऑनलाइन धनराशि स्थानांतरित करेंगे।
विज्ञापन

जिले में ऑनलाइन माध्यम से 1403 पात्रों के खाते में बुधवार को पहली किस्त पहुंच जाएगी। पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये की धनराशि आवास निर्माण के लिए दी जाएगी। बाकी बचे हुए अन्य लोगों के खाते सत्यापन के बाद निर्माण के लिए धनराशि भेजी जाएगी। ऑनलाइन लिंक के माध्यम से बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्रों के खाते में प्रधानमंत्री द्वारा धनराशि भेजी जाएगी। इसके लिए अभिलेखीय प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
पीके राय, परियोजना निदेशक डीआरडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed