फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Awaiting compensation 'provider'

मुआवजे के इंतजार में ‘अन्नदाता’

Mon, 30 Mar 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 30 Mar 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
पिछले दिनों बारिश-ओलावृष्टि से हुई फसल बर्बादी से आहत किसान के जख्मों पर मरहम लगाने का सरकार ने एलान तो किया लेकिन अभी तक पूरा मुआवजा नहीं मिला है। आगरा जिले में फसलों के नुकसान के सर्वे के आधार पर प्रशासन ने 12,58,89,544 रुपये का प्रस्ताव भेजा था, पर अभी तक जिले में महज 1.75 करोड़ रुपये ही वितरित हुए हैं। मैनपुरी, एटा जिले में सर्वे पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

14 और 15 मार्च को हुई बारिश में आगरा जिले की छह में से चार तहसीलों के 278 गांवों में करीब 7021.538 हेक्टेयर फसल का नुकसान 50 फीसदी से अधिक हुआ है। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजकुमार का कहना है कि शासन की ओर से अभी तक करीब 7.5 करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। करीब 1.75 करोड़ रुपये किसानों में वितरण हुआ है। मैनपुरी में 22 प्रतिशत फसल खराब हुई है। एडीएम डा. चंद्रभूषण ने बताया कि चार-पांच दिन में सूची शासन को भेज दी जाएगी। मुआवजे के लिए अभी तक शासन से धन की मांग नहीं की गई है। एटा में हुई तबाही की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। मुआवजा नहीं मिला है। फीरोजाबाद में करीब 1499 हेक्टेयर (50 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाली फसल) फसल बर्बादी के एवज में 2 करोड़ 69 लाख रुपये मुआवजे के मांगे थे। शासन से एक करोड़ 84 लाख 91 हजार रुपये मिल गए हैं।
विज्ञापन

इनबाक्स....
50 फीसदी से कम नुकसान पर भी हो रहा सर्वे
बेशक, जिलों में अभी मुआवजा राशि का वितरण नहीं हो पाया हो, लेकिन उन किसानों को राहत जरूर मिलने जा रही जिनकी फसल का नुकसान 25 से 49 फीसदी तक हुआ है। आगरा में सभी छह तहसील में सर्वे किया जा रहा है। अधिकारियों को 31 मार्च तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा में भी तहसील कर्मी खेतों की धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed