{"_id":"5a74a6324f1c1b88268b8195","slug":"avoid-train-derailment-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाग्रस्त होने से बची शताब्दी एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची शताब्दी एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरातफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बरहन (आगरा)
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : amar ujala
नई दिल्ली से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से आगरा के बरहन जंक्शन के होम सिग्नल पर सांड़ टकरा गया। टक्कर से ट्रेन का प्रेशर पाइप फट गया।
इससे क्रासिंग पर ट्रेन झटके के साथ खड़ी हो गई। हादसे से यात्रियों में दहशत फैल गई। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया गया।
घटना शुक्रवार शाम 6.31 बजे की है। दिल्ली से कानपुर सेंट्रल को जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस बरहन जंक्शन के होम सिग्नल पर आते ही सांड़ टकरा गया। सांड़ इंजन के कैटल गार्ड में फंस गया।

Trending Videos
इस कारण ट्रेन के हिचकोले खाने और झटके से रुकने के कारण सवारियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के रुकते ही तमाम सवारियां डर के मारे ट्रेन से उतर भी गई थी।
वहीं ट्रेन रुकने के बाद कर्मियों ने प्रेशर पाइप को ठीक किया। हादसे के कारण पाइप फट गया था। इससे करीब 20 मिनट तक ट्रेन क्रासिंग पर खड़ी रही। ट्रेन के क्रासिंग पर अचानक खड़े हो जाने के कारण दोनों तरफ का आवागमन बाधित हो गया।
क्रासिंग के दोनों तरफ कई वाहन फंस गए। ट्रेन से आवारा जानवरों के टकराने के हादसे आए दिन हो रहे हैं। शुक्रवार को भी महाबोधि एक्सप्रेस से जानवर के टकराने से जनरेटर यान का टैंक फट गया था। इससे ट्रेन करीब 30 मिनट तक खड़ी रही थी।