फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Avoid cyber violence, do not share data with strangers

Agra News: साइबर हिंसा से बचे, अनजान से न शेयर करें डाटा

Sun, 11 Feb 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Avoid cyber violence, do not share data with strangers
सिढ़पुरा। क्षेत्र के बिलौठी गांव में पुलिस ने ऑपरेशन जागृति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पुलिस की टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। साथ ही साइबर हिंसा से बचाव के बारे में बताया गया। वहीं किसी अनजान से डाटा शेयर न करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर संत कृपाल पांडेय ने बताया कि महिलाएं अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। यदि कोई उत्पीड़न करता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि वूमेन हेल्प लाइन 1090 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यहां महिला अधिकारी ही कॉल को रिसीव करती हैं। शिकायतकर्ता महिला को थाने जाने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने बताया कि कहीं भी किसी परेशानी में यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस की मदद ली जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहने की जरूरत हैं। किसी भी लालच में आकर में अपने डाटा अनजान से शेयर न करें। झूठा मुकदमा न लिखवाएं। न ही ऐसे मुकदमे के लिखवाए जाने में मदद करें। झूठी रिपोर्ट लिखवाने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाती है। वहीं सरकार की मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना अन्य बालिकाओं व महिलाओं से जुड़ी हुई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान गांव की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed