फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   avantika top in 10th and gaurav in 12th from agra

10वीं में अवंतिका, 12वीं में गौरव ने बढ़ाया जिले का मान

Mon, 16 May 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 16 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
avantika top in 10th and gaurav in 12th from agra
यूपी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 94.28 और इंटरमीडिएट में 86.30 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 95 फीसदी अंक प्राप्त कर सैनिक इंटर कालेज, फतेहपुरा, जैतपुरकलां की अवंतिका ने हाईस्कूल टॉप किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में संत श्री आनंददास जी महाराज इंटर कालेज, डौकी के विद्यार्थी गौरव धाकरे ने 96.2 अंक हासिल कर खुद को पहले स्थान पर काबिज किया है। हाईस्कूल के परिणाम में जिले का कद सूबे में बढ़ा है तो इंटरमीडिएट में बहुत नीचे है।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल में 88324 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 75923 बैठे और 71584 उत्तीर्ण हुए। 359 परीक्षार्थी फेल हैं और 46 को कंपार्टमेंट का विकल्प मिला है। इंटरमीडिएट में 68227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 65882 शामिल हुए और 56896 ने सफलता प्राप्त की। 25160 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 14060 सम्मान के साथ, 15967 द्वितीय श्रेणी में, 1543 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। पिछले वर्ष की अपेक्षा सम्मान के साथ पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या दो गुनी हो गई है। पिछले सत्र में महज 6644 सम्मान के साथ पास हुए थे।
विज्ञापन


सूबे में बढ़ा जिले का कद
सत्र 2014-15 में आगरा हाईस्कूल के 88.46 फीसदी परिणाम के साथ प्रदेश में 12वें नंबर पर था, अब चौथे नंबर पर काबिज हुआ है। वहीं, इंटरमीडिएट में पिछले सत्र में 91.92 फीसदी के साथ जिला 28वें स्थान पर था, इस बार यह 57वें स्थान पर पहुंच गया है। सत्र 2014-15 में इंटर में 96.40 फीसदी अंक के साथ अंकिता ने हाईस्कूल में नेहा ने 93.5 फीसदी अंक के साथ जिले में टॉप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल परिणाम एक नजर में            
पंजीकृत    88324
उपस्थित    75923
उत्तीर्ण    71584
अनुत्तीर्ण    359
कंपार्टमेंट    46

इंटरमीडिएट परिणाम एक नजर में
पंजीकृत    68227
उपस्थित    65882
उत्तीर्ण    56896
प्रथम श्रेणी    25160
ससम्मान    14060
द्वितीय श्रेणी    15967
तृतीय श्रेणी    1543
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed