फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ava Ganga will rise in tremors, Sengar's thirst will also be quenched

अवा गंगा में उठेंगी हिलारें, सेंगर की भी बुझेगी प्यास

Mon, 12 Jul 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ava Ganga will rise in tremors, Sengar's thirst will also be quenched
मैनपुरी। जिले की नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रशासन द्वारा की गई पहल रंग लाने लगी है। बारिश में ये नदियां पानी से भर जाएंगी। विलुप्त हो चुकी अवा गंगा नदी में दशकों बाद पानी हिलोरें लेगा तो वहीं सालों से प्यासी सेंगर नदी की भी प्यास बुझ जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल चार नदियां बहती हैं। इनमें शहर के बीचों-बीच से ईशन नदी, घिरोर क्षेत्र में अरिंद और सेंगर नदियां, बरनाहल और करहल क्षेत्र में अवा गंगा नदी बहती है। इसमें अवा गंगा जहां विलुप्त हो चुुकी थी वहीं सेंगर अस्तित्व के लिए जंग लड़ रही थी। दोनों को प्रशासन ने पुनर्जीवित करने के लिए पहल की है। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया की पहल पर अवा गंगा नदी का सीमांकन कर खोदाई कराई जा रही है। बरनाहल और करहल क्षेत्र से होकर गुजरने वाली नदी में 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। बारिश होने के साथ ही इसमें जल धारा प्रभावित होगी। वहीं सेंगर नदी की भी सफाई का काम कराया गया है। बीच-बीच में सेंगर नदी की पटरी टूटने ये इसका अस्तित्व खतरे में पड़ा गया था। अब काम होने के चलते बारिश में पानी आएगा।
विज्ञापन

-----
हजारों परिवारों को मिला रोजगार
अवा गंगा नदी की खोदाई के चलते हजारों परिवारों को रोजगार मिला। बीते छह माह से लगातार बरनाहल और करहल क्षेत्र के श्रमिकों से मनरेगा के तहत नदी की खोदाई का काम कराया जा रहा है। इससे श्रमिकों को रोजगार मिला और उन्हें पलायन नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अवा गंगा नदी की खोदाई का कार्य मनरेगा से कराया जा रहा है। तेेजी से कार्य कराने के लिए खंड विकास अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। बारिश से पहले-पहले कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
-ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed