{"_id":"68da0962f968717a220c80e1","slug":"auto-riding-gang-robs-farmer-on-agra-jalesar-road-second-incident-in-a-week-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: किसान को पीटकर ऑटो सवारों ने 13 हजार रुपये लूटे, एक सप्ताह में हुई दूसरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: किसान को पीटकर ऑटो सवारों ने 13 हजार रुपये लूटे, एक सप्ताह में हुई दूसरी वारदात
Mon, 29 Sep 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:51 AM IST
सार
आगरा में ऑटो गैंग ने एक सप्ताह में दूसरी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। इस बार लूट एक किसान के साथ हुई, जो अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-जलेसर मार्ग पर शनिवार की रात ऑटो सवार बदमाशों ने किसान को पीटकर 13 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बरहन के नया बास निवासी आलू किसान मनोज कुमार चौहान ने पुलिस को बताया कि वह उदयपुर जाने के लिए शनिवार की रात कैंट रेलवे स्टेशन आगरा गया था, लेकिन उसकी ट्रेन छूट गई। रात करीब 11 बजे गांव लौटने के लिए कैंट स्टेशन से रामबाग आया। वहां से ऑटो से वह टेढ़ी बगिया पहुंचा। टेढ़ी बगिया से आंवलखेडा जाने के लिए एक ऑटो में बैठ गया। ऑटो मे पहले से ही तीन युवक बैठे थे। नादऊ पुल पार करने के बाद चालक ने ऑटो सर्विस रोड की ओर मोड़ दिया। आपत्ति जताने पर ऑटो मे बैठे बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। पीटने के बाद बैग छीन लिया। लूटने के बाद रास्ते मे उतारकर भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक बैग में 13 हजार रुपये, मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड थे।
एक सप्ताह में ऑटो गैंग ने की दूसरी वारदात
खंदौली। ऑटो सवार बदमाश रामबाग और टेढ़ी बगिया पर रात में सवारियों को लूट रहे हैं। आलू किसान मनोज के साथ लूट की घटना पहली नहीं है। एक सप्ताह पूर्व ऑटो गैंग बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक दयानंद सिसोदिया की पत्नी सावित्री देवी और उनके भतीजे सुनील निवासी आंवलखेड़ा सोने की अंगूठी, दो चेन, झुमके और आठ हजार रुपये लूट लिए थे। बाद में खंदौली पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी जीतेंद्र उर्फ राकी निवासी नराइच को गिरफ्तार किया था। बदमाश का एक साथी सोनू निवासी नराइच मौके से फरार हो गया था