{"_id":"610264508ebc3e58464e4c17","slug":"auto-loot-gang-arrests-by-kasganj-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: सवारी बनकर ऑटो लूटने वाले चार लुटेरे दबोचे, घटना के 24 घंटे बाद पुलिस को मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: सवारी बनकर ऑटो लूटने वाले चार लुटेरे दबोचे, घटना के 24 घंटे बाद पुलिस को मिली कामयाबी
Thu, 29 Jul 2021 01:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:48 PM IST
सार
कासगंज पुलिस ने बदमाशों से लूटा गया ऑटो और अन्य सामान बरामद कर लिया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
लूट के आरोपियों को पकड़ने के बाद जानकारी देते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद में सवारी बनकर ऑटो की लूट करने वाले चार लुटेरों को घटना के 24 घंटे के अंदर पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों से ऑटो सहित अन्य सामान बरामद किया है। वहीं उनके पास से दो तमंचा व चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद ने जानकारी देते हुए बताया कि बबलू पुत्र जफरुद्दीन निवासी चामुंडा गेट कासगंज का ऑटो 26-27 जुलाई की रात्रि को लूटा गया था। बताया गया कि रात्रि के समय रोडवेज बस स्टैंड पर पांच लोग बिलराम जाने के लिए ऑटो में सवार हुए। जैसे ही टेंपो हजारा नहर पुल के पास पहुंचा तो सवार लुटेरों ने चाकू निकालकर बबलू से ऑटो रुकवाया और गमछे से मुंह बांध दिया। बदमाशों ने मोबाइल, 2300 रुपये की नकदी, आधार कार्ड व अन्य कागजात लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों ने चालक को ईदगाह के पास छोड़ दिया और ऑटो लेकर फरार हो गए। 28 जुलाई को थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की। घटना के 24 घंटे के अंदर ही चेकिंग के दौरान एक आरोपी सुदीश को दबोच लिया। उसके पास से संदिग्ध कागजात व आधार कार्ड मिलने पर कोतवाली निरीक्षक विनोद मिश्रा ने पूछताछ की तो ऑटो लूट का मामला खुल गया। सुदीश से पूछताछ के आधार पर अन्य बदमाश अभिषेक, विक्रम एवं मिथुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर लूटा हुआ ऑटो और मोबाइल, नकदी बरामद कर ली गई है। चारों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 24 घंटे के अंदर यह सफलता हासिल की गई है। उन्होंने पुलिस टीम की सराहना की।
ये भी पढ़ें:
आगरा में कोरोना: 457वीं मौत के साथ एक और नया पॉजिटिव मिला, अब 17 सक्रिय मरीज
आगरा चौहरा हत्याकांड: अच्छा रहन-सहन बन गया रेखा की मौत की वजह, पिता बोले-बेटा गुनहगार तो पैरवी नहीं