फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto gang snatches Rs 17,000 from a youth returning from hospital with his wife

Agra News: पत्नी के साथ अस्पताल से लौट रहे युवक से ऑटो गैंग ने 17 हजार रुपये छीने

Sat, 04 Jul 2026 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Auto gang snatches Rs 17,000 from a youth returning from hospital with his wife
आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ घर जा रहे युवक को ऑटो सवार बदमाशों ने शिकार बना लिया। सवारी बनकर बैठे युवकों ने 17 हजार रुपये छीन लिए और रास्ते में छोड़कर भाग गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

खंदौली के व्यापारी मोहल्ला मस्जिद के पास रहने वाले ताहिर ने पुलिस को बताया कि 25 जून को दोपहर करीब 2:30 बजे वह पत्नी गुलिस्ता के साथ किलकारी हॉस्पिटल से रामबाग जाने के लिए सफेद रंग के ऑटो में बैठे थे। ऑटो में पहले से दो-तीन लोग सवार थे। करीब 500 मीटर चलने के बाद आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 17 हजार रुपये छीन लिए और सुल्तानगंज पुलिया पर उन्हें और पत्नी को उतार दिया। चालक बिना किराया लिए ऑटो लेकर विजय नगर की ओर भाग निकला। पीड़ित ने पीछा कर ऑटो का नंबर नोट कर लिया। उन्होंने बताया कि यह रकम 20 दिन पहले जन्मे बच्चे के इलाज के लिए थी। पत्नी और बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण वह उसी दिन शिकायत नहीं कर सके। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed