फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   auto gang looted mobile In Agra threatened young man and girl with knife

दुस्साहस: आगरा में ऑटो गैंग ने लूटा मोबाइल, चाकू दिखाकर युवक-युवती को धमकाया; फिर की वारदात

Mon, 03 Jun 2024 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 08:57 AM IST
सार

आगरा में ऑटो गैंग ने चाकू दिखाकर युवक और युवती से मोबाइल लूट लिया। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बाइक सवार लुटेरे को दबोच लिया।

 

विज्ञापन
auto gang looted mobile In Agra threatened young man and girl with knife
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ऑटो गैंग ने ट्रांस यमुना क्षेत्र में रविवार को लूट की दो वारदात को अंजाम दिया। अलीगढ़ जा रहे व्यक्ति से चार बदमाशों ने 4600 रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। वहीं, शाहदरा क्षेत्र में ऑटो में बैठी युवती से बाइक सवार ने मोबाइल लूट लिया। युवती ऑटो से गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन


लूट की दोनों घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हैदराबाद से काम के सिलसिले में आगरा आया युवक रामबाग होते हुए अलीगढ़ जा रहा था। टेढ़ी बगिया के पास ऑटो में सवार चार बदमाशों ने उसे चाकू की नोक पर लूट लिया। 4600 रुपये और दो मोबाइल लूटकर ऑटो गैंग फरार हो गया। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ थाना ट्रांसपोर्ट नगर में तहरीर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दूसरी घटना शाहदरा क्षेत्र में हुई। एक युवती ऑटो में बैठकर जा रही थी। ऑटो में मोबाइल पर बात कर रही थी, तभी ऑटो के बराबर से बाइक सवार आ गया। उसने हाथ बढ़ाकर मोबाइल लूटने का प्रयास किया। विरोध पर युवती चलते ऑटो से नीचे गिर पड़ी। उसके चोटें आई हैं। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक सवार लुटरे को पकड़ लिया।




 

शाहगंज में तीन लुटेरे गिरफ्तार
ऑटो गैंग के तीन लुटेरों को शाहगंज पुलिस ने ईदगाह पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। शाहगंज क्षेत्र में भी राहगीरों से ऑटो गैंग के सदस्य मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए आरोपी जावेद, कामिल हुसैन और विनोद ने पुलिस को बताया कि वह तीनों दोस्त हैं।
ऑटो में बैठकर राह चलते लोगों से मोबाइल लूटते थे। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ऑटो, लूटे गया मोबाइल और हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed