फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto gang broke chain and locket from woman's neck in Agra

Agra: ऑटो में उल्टी का नाटक कर महिला के गले से तोड़ ली चेन और लॉकेट, 45 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Wed, 04 Jan 2023 03:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Jan 2023 03:12 PM IST
सार

ऑटो में बैठने से पहले उसका नंबर जरूर नोट कर लें और सावधानी भी बरतें। शहर में ऑटो गैंग सक्रिय है। इस गैंग ने 45 दिन पहले एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेज तोड़ लिया। 

विज्ञापन
Auto gang broke chain and locket from woman's neck in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सक्रिय ऑटो गैंग ने एक वृद्ध महिला को निशाना बनाया। मलपुरा जाने के लिए महिला को ऑटो में बैठा लिया। उसमें बैठी एक किशोरी उल्टी का नाटक करने लगी उसके साथ की महिला ने बैग से वृद्धा का चेहरा छिपा दिया। इस दौरान गले से चेन और लॉकेट पार कर लिया। पीड़ित महिला को रास्ते में उतारकर चालक रफूचक्कर हो गया। महिला की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देने पर 45 दिन बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

19 नवंबर 2022 को हुई थी घटना 

लक्ष्मी पैलेस फेज-1 निवासी चंद्रवती पत्नी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 19 नवंबर 2022 को वह गांव भाहई, मलपुरा जा रही थीं। वह मधुनगर चौराहे से ऑटो में बैठ गईं। ऑटो में पहले से दो महिलाएं और एक किशोरी बैठी थीं। आरोप है कि सेवला से आगे निकलते ही किशोरी बार-बार उल्टी आने का नाटक करने लगी। 

विज्ञापन


तभी एक महिला ने उसके चेहरे के सामने अपना बैग लगा दिया। वह उन्हें परेशान करती रहीं। लेकिन, चंद्रवती समझती रही कि यह किशोरी को उल्टी आने की वजह से हो रहा है। वह साजिश को भांप न सकीं। नैनाना जाट पर चालक ने ऑटो रोक दिया। चालक ने कहा कि वह दूसरे ऑटो से चली जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो से उतरने पर पता चला कि उसके गले में पड़ी सोने की चेन और लॉकेट नहीं है। चेन का वजन 23 ग्राम था। चंद्रवती काफी घबरा गईं। उन्होंने घर पहुंचने पर परिजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस चौकी बुंदू कटरा पर जानकारी दी। लेकिन, मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वह पुलिस आयुक्त से मिली थीं। उनके आदेश पर थाना सदर में मुकदमा लिखा गया। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।

सावधान रहने की जरूरत

ऑटो में अकेली महिला और वृद्ध जा रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। जिस ऑटो में बैठ रहे हैं, उसका नंबर नोट कर लें। अपने परिजन को फोन करके भी बता दें कि किस ऑटो में सवार हैं। इसके साथ ही फोटो भी खींच सकते हैं। ऑटो स्टैंड से ही ऑटो में बैठना चाहिए। अगर, ऑटो में सवार महिला या कोई और उल्टी आने की बात कहे तो समझ जाएं किसी तरह की वारदात कर सकते हैं। तुरंत ऑटो को रुकवाकर उतर जाएं और इसकी जानकारी पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed