फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto driver hanging on the bonnet of Max pickup for eight kilometers in Agra

आगरा: आठ किलोमीटर तक मैक्स पिकअप के बोनट पर लटका रहा ऑटो चालक, कूदकर बचाई जान

Sat, 21 Aug 2021 08:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Aug 2021 08:05 PM IST
सार

ऑटो में टक्कर के बाद चालक मैक्स पिकअप गाड़ी रोकने के लिए उसके बोनट पर लटक गया था। लेकिन चालक ने गाड़ी दौड़ दी। ऑटो चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Auto driver hanging on the bonnet of Max pickup for eight kilometers in Agra
पीड़ित ऑटो चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रामबाग चौराहे पर शुक्रवार रात को एक ऑटो में पीछे से आती मैक्स गाड़ी की टक्कर लग गई। इस पर चालकों में विवाद हो गया। ऑटो चालक ने पीछा करके मैक्स गाड़ी को टेढ़ी बगिया पर रोक लिया। मगर, गाड़ी को उसका चालक फिर से भगाने लगा। 

विज्ञापन


यह देखकर ऑटो चालक गाड़ी के बोनट पर चढ़ गया। इस पर मैक्स को चालक आठ किलोमीटर दूर खंदौली क्षेत्र में ले गया। ऑटो चालक ने कूदकर खुद को बचाया। इस पर आरोपी चालक गाड़ी को लेकर भाग गया। पीड़ित ने थाना एत्माद्दौला पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


कालिंदी विहार निवासी धर्मेंद्र सिंह शुक्रवार रात 8:30 बजे सिकंदरा की तरफ से ऑटो लेकर रामबाग चौराहे पर आया था। एक सवारी भी बैठी थी। टेढ़ी बगिया की तरफ मोड़ने पर ऑटो में पीछे से मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइपर पकड़ कर लटका रहा 
उसके चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय आगे दौड़ा दी। धर्मेंद्र ने पीछा करके टेढ़ी बगिया पर ऑटो आगे लगाकर उसे रोका। चालक के गाड़ी मोड़कर भागने पर धर्मेंद्र ने बोनट पर बैठकर बाइपर पकड़ लिया था। 

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। टक्कर लगने पर विवाद हुआ था। बोनट पर लटकने के बाद चालक ने गाड़ी को दौड़ा दिया था। कुछ सौ मीटर तक ही चालक ले पाया था। इसके बाद उसे उतार दिया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पैदल ही रामबाग तक पहुंचा चालक 
ऑटो चालक पैदल टेढ़ी बगिया आया। यहां पर आटो नहीं मिला। इस पर वह रामबाग पर आए। शनिवार सुबह टेढ़ी बगिया पुलिस बूथ पर पहुंचकर जानकारी दी। 

ऑटो फाउंड्री नगर पुलिस चौकी पर खड़ा था। वहां पुलिस ने एक संदिग्ध गाड़ी भी रोक रखी थी। मगर, धर्मेंद्र ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से गाड़ी की तलाश में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed