फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auta Election Nomination And Nomination Today

औटा चुनाव: नामांकन और नाम वापसी आज, शाम को होगा अंतिम सूची का प्रकाशन

Fri, 18 Dec 2020 09:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Dec 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Auta Election Nomination And Nomination Today
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के कार्यकारिणी की चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार से होगी। पहले दिन नामांकन, नामांकनपत्रों की जांच के साथ नाम वापसी की प्रक्रिया के साथ प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन भी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन



चुनाव अधिकारी सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि औटा चुनाव की प्रक्रिया 18 व 20 दिसंबर को बीवीआरआई, बिचपुरी में संपन्न होगी। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष के तीन पदों (दो पुरुष, एक महिला), संयुक्त सचिव के दो पदों (एक पुरुष, एक महिला), कार्यकारिणी के दस सदस्यों के साथ फुपुक्टा के दो सदस्यों का चुनाव होगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्राचार्य की ओर से संबंधित कॉलेजों के शिक्षकों की प्रति हस्ताक्षरित/प्रमाणित सूचियों में अंकित, औटा, फुपुक्टा, एआईफुक्टो और मतदाता का शुल्क 18 दिसंबर को दोपहर दो बजे तक जमा करने वाले शिक्षक ही चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी कर सकेंगे। 
विज्ञापन


सुबह दस बजे से पंजीकरण
शिक्षकों का पंजीकरण शुक्रवार को सुबह 10:00 से दोपहर 02:30 बजे तक होगा। नामांकन की प्रक्रिया भी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक होगा। नामांकनपत्रों की जांच दोपहर 02:30 बजे से 03:00 बजे तक, नामांकन पत्रों के संबंध में आपत्तियां दोपहर 03:00 से 03:30 बजे तक स्वीकार की जाएंगी, सही पाए जाने वाले नामांकनपत्रों की घोषणा 03:30 से 04:00 बजे तक होगी, नाम वापसी 04:00 बजे से 04:30 बजे तक, प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 05:00 बजे  प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान व परिणामों की घोषणा 20 को 
मतदान, मतगणना और परिणामों की घोषणा 20 दिसंबर को होगी। चुनाव अधिकारी डॉ. एसपी सिंह के अलावा बीवीआरआई, बिचपुरी के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह, औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed