फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Australian citizen's bag was left behind in Gatiman Express GRP jawan found it

UP: गतिमान एक्सप्रेस में छूट गया ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का बैग, जीआरपी के जवान ने खोज निकाला

Sat, 26 Oct 2024 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 12:56 PM IST
सार

दिल्ली से आगरा ताज भ्रमण के लिए आ रहे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का बैग गुम हो गया। जीआरपी के जवान ने इस बैग को खोज निकाला। ये बैग वापस मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
 

विज्ञापन
Australian citizen's bag was left behind in Gatiman Express GRP jawan found it
गतिमान एक्सप्रेस में छूट गया ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का बैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरे  ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का गतिमान एक्सप्रेस से बैग गुम हो गया। बैग में फोन के अलावा अन्य जरूरी कागजात रखे हुए थे। विदेशी मेहमान की शिकायत के बाद जीआरपी के जवान ने उसकी मदद की। बैग तलाशने के बाद विदेशी मेहमान के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


दिल्ली से आगरा कैंट स्टेशन पर 24 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलियाई नागरिक रिचर्ड ली बर्ड अपने साथियों को समूह के साथ आए थे। यहां जब वे कैंट स्टेशन पर उतरे तो बैग सीट पर ही रखा छूट गया। इस बैग में उनका पासपोर्ट,11 हजार रुपये और आई-फोन रखा हुआ था।
विज्ञापन


रिचर्ड ली बर्ड को बैग के बारे में जब ध्यान आया, तब तक देर हो चुकी थी। विदेशी मेहमान ने इसकी जानकारी प्लेटफार्म दो पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी के जवान गौरव गौतम को सूचना दी। जीआरपी जवान ने ने काफी प्रयास कर अटेंडर के जरिए ट्रेन के वापस लौटकर आने पर बैग बरामद किया। इसके बाद रिचर्ड से संपर्क कर ये बैग उन्हें वापस कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed