{"_id":"5b5064524f1c1b4e748b5d09","slug":"auraiya-woman-molested-by-drunk-youths-in-guest-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में ठहरे थे पति-पत्नी, नशे में धुत युवकों ने की शर्मनाक हरकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस में ठहरे थे पति-पत्नी, नशे में धुत युवकों ने की शर्मनाक हरकत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 19 Jul 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में पति के साथ दवा लेने आई महिला से गेस्ट हाउस में चार युवकों ने शर्मनाक हरकत कर दी। नशे में धुत युवकों ने महिला से छेड़छाड़ की। जब उसके पति ने विरोध किया तो मारपीट कर दी।
पति-पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का मेडिकल कराया गया है।
औरैया के आलू कारोबारी अपनी पत्नी को दवा दिलाने आगरा आए थे। दोनों हरीपर्वत क्षेत्र के श्रीपत गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। गेस्ट हाउस के दूसरे कमरे में चार युवक ठहरे हुए थे।

विरोध करने पर मारपीट
आरोप है कि पड़ोस के कमरे में मौजूद युवकों ने महिला से छेड़छाड़ की। जब पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने दंपति को बुरी तरह पीटा। उनसे बचने के लिए दंपति कमरे में बंद हो गए।
पीड़ित ने घटना की सूचना एसएसपी को सूचना दी। कुछ ही देर में थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी के नाम मनोज बंसल (कमला नगर, आगरा), अजय शर्मा, विशाल (मोदी नगर, गाज़ियाबाद) और संदीप (कालिंदी विहार) हैं। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल कराया है। ये सभी शराब के नशे में थे।