फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auraiya Double Murder accused SP MLC shift to Agra Central jail

औरैया दोहरा हत्याकांड: सपा एमएलसी केंद्रीय कारागार में शिफ्ट, हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया

Wed, 18 Mar 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/इटावा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Mar 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Auraiya Double Murder accused SP MLC shift to Agra Central jail
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला
औरैया के अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या में आरोपी समाजवादी पार्टी (सपा) एमएलसी कमलेश पाठक को इटावा जिला जेल से मंगलवार शाम आगरा केंद्रीय कारागार लाया गया। 
विज्ञापन


यहां हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। उनके एक भाई को फिरोजाबाद और एक को जालौन की जिला जेल में भेजा गया है। दो आरोपी आगरा जिला जेल में रखे गए हैं। इटावा जेल में अब केवल दो आरोपी बचे हैं।
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड के आरोपी एमएलसी कमलेश पाठक, उनके पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाई संतोष पाठक, रामू पाठक, मंदिर के कथावाचक राजेश शुक्ला, कार चालक लवकुश उर्फ छोटू, आशीष दुबे, गनर अवनीश प्रताप सिंह को सोमवार शाम करीब पांच बजे इटावा जिला जेल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलर राम कुबेर ने बताया कि सभी बंदियों को बैरक नंबर चार में रखा गया था। कुछ देर बाद उनके बैरक बदल दिए गए।

दो आरोपी जिला जेल में शिफ्ट किए गए

जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए प्रशासनिक आधार पर पांच बंदियों को गैर जिलों की जेलों में भेजा गया है।

इनमें कमलेश पाठक को आगरा आगरा केंद्रीय कारागार, उनके भाई संतोष को फिरोजाबाद, रामू को उरई जालौन, राजेश शुक्ला व आशीष दुबे को आगरा जिला जेल भेजा गया है। ये सभी रात में यहां पहुंच गए। 

इटावा जिला जेल में एटा जिले के गनर अवनीश प्रताप सिंह और कार चालक लवकुश उर्फ छोटे को रखा गया है। आगरा के जेल अफसरों ने बताया कि तीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed