{"_id":"66445687ba1c1fd1a20417cd","slug":"aunty-also-died-due-to-shock-of-his-niece-death-in-mainpuri-2024-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भतीजी की मौत का गम बर्दाश्त न कर सकी ताई, पोस्टमार्टम हाउस पर लाश देखते ही तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भतीजी की मौत का गम बर्दाश्त न कर सकी ताई, पोस्टमार्टम हाउस पर लाश देखते ही तोड़ दिया दम
Wed, 15 May 2024 03:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 May 2024 03:56 PM IST
सार
सड़क हादसे में एएनम की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस लाई। यहां परिवार के लोगों के साथ मृतका की ताई भी पहुंची थीं। जैसे ही उन्होंने भतीजी की लाश को देखा तो उनकी भी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव मंगलवार को कस्बा चौराहे के पास नगला गुलाबी निवासी एएनएम की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी होने के बाद वृद्ध ताई मोर्चरी पहुंचीं वहां भतीजी का शव देख उन्हें गहरा सदमा लगा। हृदयगति रुकने से ताई ने भी दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर गांव चले गए। थाना पुलिस ने एएनएम के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी निवासी सुशीला राजपूत (24) एएनएम थीं। एएनएम अपने भाई उमेश कुमार के साथ आलीपुर खेड़ा एक रिश्तेदार की मृत्यु के बाद आयोजित तेरहवीं में गई थीं। मंगलवार की सुबह वह भाई उमेश कुमार के साथ बाइक पर बैठकर घर वापस लौट रहीं थीं। बाइक जब कस्बा चौराहे के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सुशीला बाइक से छिटक कर सड़क पर जा गिरी। ट्रक का पहिया सुशीला के ऊपर से होकर निकल गया। हादसे में एएनएम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन रिश्तेदार व परिचित के लोग मोर्चरी पहुंचने लगे। भतीजी की मौत की खबर मिलन के बाद गांव लालपुर निवासी ताई सूरज देवी (60) बेचैन हो गईं। वह परिजन के साथ मोर्चरी पहुंच गईं। भतीजी सुशीला का शव देखने के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा और सीने में दर्द उठा। जब तक कोई कुछ समझ पाता। सूरज देवी ने भी दम तोड़ दिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन दुखी हो गए। वृद्धा का शव लेकर परिजन गांव चले गए। थाना पुलिस ने मृतका सुशीला के शव का पोस्टमार्टम कराया।
एक साल पहले हुई थी शादी
सुशीला की शादी करीब 12 जून 2023 को नगला गहियर निवासी मनीष के साथ हुई थी। पति से कुछ विवाद होने के कारण एएनएम अब अपने मायके में रह कर नौकरी कर रही थी। यह भी जानकारी मिली है कि मृतका चार माह की गर्भवती थी। वहीं परिजन की ओर से इसे सड़क हादसा नहीं बल्कि साजिश बता रहे हैं। फिलहाल थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
सुशीला की शादी करीब 12 जून 2023 को नगला गहियर निवासी मनीष के साथ हुई थी। पति से कुछ विवाद होने के कारण एएनएम अब अपने मायके में रह कर नौकरी कर रही थी। यह भी जानकारी मिली है कि मृतका चार माह की गर्भवती थी। वहीं परिजन की ओर से इसे सड़क हादसा नहीं बल्कि साजिश बता रहे हैं। फिलहाल थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।