फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aultration, food, saimpile. kasganj

30 खाद्य पदार्थ के नमूने फेल, नोटिस जारी

Thu, 08 Oct 2020 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
aultration, food, saimpile. kasganj
कासगंज। मिलावटखोर मुनाफे के लालच में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करन रहे हैं। दूध, तेल, आटा में मिलावट की जा रही है। जांच के लिए प्रयोगशाला भेज गए 30 नमूने अपमिश्रित (मिलावट) मिले हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मिलावट खोरों पर 3.45 लाख का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

एफएसडीए की टीम ने जिला में खाद्य पदाथों में मिलावट रोकने के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में 116 नमूने घी, बनस्पतति घी, दूध, तेल, मसाले, आटा, सेंवई आदि के लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 49 रिपोर्ट मिली है, जिनमें से 30 नमूने अपमिश्रित मिले हैं। सबसे अधिक मिलावट दूध व दूध से बने पदाथों में पाई गई है। तेल, वनस्पति, मसाला, आटा, सेंवई के नमूनों भी मिलावट पाई गई है।
विज्ञापन

विभाग ने जिन कारोबारियों के नमूने फेल निकले हैं उनको नोटिस जारी किए हैं। विभाग ने वर्ष 2019-20 में 300 खाद्य पदाथों के सैंपल लिए। इन सभी की रिपोर्ट प्राप्त हो जाने के बाद 183 नमूने अपमिश्रित पाए गए थे। विभाग ने संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कराए थे। कोर्ट ने पिछले वर्ष इनमें से 48 मिलावट खोरों के खिलाफ 17.35 लाख का जुर्माना लगाया गया। इनमें से 11 मामलों में इस वित्तीय वर्ष में फैसला देते हुए 3.45 लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य पदार्थ वर्ष 2019-20 वर्ष 2020-21
दूध एवं दुग्ध से बने पदार्थ 81 15
खाद्य तेल एवं वनस्पति 11 2
मसाले 10 7
आटा व सेंवई व अन्य 56 6
ब्रेकरी प्रोडक्ट व नमकीन 15 0
जुर्माना लगाया 17.35 लाख 3.45 लाख
जिन कारोबारियों के खाद्य पदाथों में मिलावट के मामले आए हैं उनको नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब आने के बाद इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- नादिर अली, अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed