{"_id":"61294c018ebc3e79c52b722a","slug":"august-is-hot-loke-may-agra-news-agr505365792","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त में अप्रैल-मई जैसी गर्मी, सूबे में दूसरे नंबर पर आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त में अप्रैल-मई जैसी गर्मी, सूबे में दूसरे नंबर पर आगरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताजनगरी में अगस्त के महीने में अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ रही है। तीन दिन तक लगातार सबसे गर्म रहा आगरा शुक्रवार को दूसरे नंबर पर रहा। दोपहर में तेज चिलचिलाती धूप रही और पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा।
शुक्रवार को ताजनगरी का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस और रात में दो डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। दोपहर में तेज धूप के कारण बाजारों और स्मारकों में पहुंचे लोग छांव की तलाश करते रहे। ताजनगरी में अधिकतम आर्द्रता 72 फीसदी तक रही।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में कमी के आसार हैं। रविवार शाम से बादलों की लुकाछिपी शुरू हो सकती है, इससे दिन में तापमान में भी दो डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। सोमवार को बारिश के आसार बन रहे हैं।