{"_id":"6096bf9c8ebc3ed1e5565448","slug":"audio-of-rigging-in-panchayat-election-result-goes-viral-mainpuri-news-agr4911569159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव परिणाम में धांधली का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव परिणाम में धांधली का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
मैनपुरी। पंचायत चुनाव के परिणाम में फेरबदल करने को लेकर हुई बातचीत का एक ऑडियो शनिवार को वायरल हो गया। इसमें चुनाव परिणाम बदलने को लेकर हुई सेटिंग के बाद भी बदलाव न करने पर पैसे वापस देने की बात की जा रही है। ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है।
शनिवार को दो ऑडियो वायरल हुए। दोनों ही किशनी क्षेत्र से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। पहले ऑडियो में एक युवक अपना नाम सतेंद्र बताते हुए दूसरे युवक से बात कर रहा है। वह अपने पैसे वापस मांग रहा है। दूसरे युवक की ओर से केवल दस वोट से हारने पर ही परिणाम में फेरबदल की बात कही जा रही है। दूसरे ऑडियो में सतेंद्र नाम का युवक एक अन्य को फोन कर इसकी जानकारी दे रहा है कि किसी ने रुपये वापस करने से मना कर दिया है। ऑडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई है।
पहला ऑडियो कथित रूप से किशनी में तैनात आरओ यश कुमार वर्मा का बताया जा रहा है। दूसरा ऑडियो पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के बाबू अशोक शर्मा का बताया जा रहा है। हालांकि न तो इस संबंध में अब तक प्रशासन से कोई शिकायत की गई है और न ही अन्य कोई युवक सामने आया है। दोनों ऑडियो शनिवार को जमकर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले में प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
मामले में जब आरओ किशनी यश कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्हें ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं। न तो उनका कोई ऑडिया है और न ही उन्होंने किसी से बात की है।