फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auction of players for Agra Badminton Premier League

Agra News: आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों की हुई नीलामी

Mon, 01 Dec 2025 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Auction of players for Agra Badminton Premier League
आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग
आगरा। जिला बैडमिंटन संघ के बैनर तले हो रही पं. मुन्नालाल रावत बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन-13 के खिलाड़ियों की रविवार को आगरा क्लब में नीलामी हुई।
विज्ञापन

नीलामी में 150 खिलाड़ियों का नाम आया। पांच खेलों के ग्रुप बने। जिसमें पुरुष युगल, मिश्रित युगल, शौकिया खिलाड़ी, अंडर-70 डबल्स और वेटरन्स डबल्स शामिल हैं। खिलाड़ियों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया। मुख्य अतिथि महेश नौटियाल ने नीलामी की शुरुआत की।
टीसा सेतिया स्ट्राइकर के ओनर्स संजय कालरा व रमन, वीजेसीडी टाइगर्स के ओनर्स विनोद सीतलानी एवं रवि जैन, सैक कावेरी वॉरियर के ओनर्स मयंक अग्रवाल एवं रुचि चौधरी, प्रखर स्पार्टन के ओनर्स प्रवीण अग्रवाल एवं लव गोयल, शटल योद्धा के ओनर अनुराग रहे।
विज्ञापन


बैडमिंटन संघ ने प्रत्येक टीम को एक मेंटर के रूप में खिलाड़ी दिया। टीसा को मयंक जैन, वीजेसीडी टाइगर्स को आदित्य व्यास, शटल योद्धा को आदित्य गौड़, प्रखर स्पार्टन को अनुभव सक्सेना, सैक कावेरी को अमित उपाध्याय दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन आशीष जसरोटिया एवं हार्दिक पालीवाल ने किया। इस मौके पर जिला बैडमिंटन संघ सचिव राहुल पालीवाल, सुनील चोपड़ा, डॉ अशोक रैना, आरके सिंह, डॉ़ संदीप अग्रवाल, आसिफ अली, पवन मंगल, मयंक कपूर, सोमेश दुबे आदि मौजूद रहे।
टीमों में ये हैं खिलाड़ी
वीजेसीडी टाइगर्स- आदित्य व्यास, सार्थक पाहवा, विनोद सीतलानी, नीरज जैन, आनंद सीनू, यश मेहता, जानया श्रीवास्तव, वैभव, निखिल अग्रवाल, अमन पांडे, शुभम सोलंकी, निशांत वर्मा, शुभम सिंह।

टीसा सेतिया स्ट्राइकर- मोक्ष शाश्वत, प्रणव, अजय महाजन, मयंक जैन, कनिष्का पंकज चाहर, अंकुर प्रताप सिंह, श्रेय सेठ, पुष्पराज नेगी।

सैक कावेरी वॉरियर्स- अमित उपाध्याय, राधा ठाकुर पवन मंगल, विकास आनंद, पृथ्वी राणा, रॉबिन विशाल सक्सेना, आकाश ठाकरे, पुनीत वशिष्ठ, अक्षत ढोलक मानव, आदित्य, सौरभ।


प्रखर स्पार्टन- अनुभव सक्सेना, पीयूष, संघमित्रा, राहुल, अर्पित अग्रवाल, मयंक कपूर, हार्दिक पालीवाल, मोहित, अर्पित, संतोष तिवारी, नितिन, चंद्रकांत।
शटल योद्धा- आदित्य गौर, पलक, सम्यक, मनीष गुदवानी, सुमित कपूर, श्रेयांश, शिवांश आनंद कुमार, सार्थक गोयल, अनिरुद्ध, रजत, विक्रम, अनुज्ञा, शौर्य, एलेन, धीरज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed