{"_id":"5c126c8c42c7925d7579e7fd","slug":"auction-of-agra-cricketer-tajinder-for-ipl-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2019: आगरा के क्रिकेटर तजिंदर की होगी नीलामी, 2018 में इस टीम से खेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल 2019: आगरा के क्रिकेटर तजिंदर की होगी नीलामी, 2018 में इस टीम से खेले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर तजिंदर सिंह ढिल्लन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी में 346 खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। दुनियाभर में क्रिकेट खेलने वाले 1003 नामी क्रिकेटर्स ने अपना नामांकन कराया है। आगरा से दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ स्पिनर तजिंदर सिंह ढिल्लन को नीलाम होने वाले 346 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।
उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा गया है। पिछली बार भी उनका बेस प्राइस इतना ही था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदा था। इस बार उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है। नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। उन्हें आईपीएल की नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।
शहर के ही क्रिकेटर दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स और राहुल चाहर मुंबई इंडियंस से इस बार भी आईपीएल सीजन-12 का हिस्सा बने हुए हैं। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) के सचिव प्रकाश कौशल ने उम्मीद जताई है कि इस बार उन्हें 50 से 60 लाख रुपये में जरूर खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
तजिंदर के कोच फिरोज खान का कहना है कि 1003 खिलाड़ियों में से सिर्फ 346 की सूची में शामिल होना उनकी पहली जीत है। उन्हें निश्चित रूप से किसी टीम में स्थान मिलेगा। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ही आईपीएल में चयन का आधार बनेगी।