फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attendants bringing fans to provide relief from heat to pregnant women admitted in government hospital in Agra

UP News: सरकारी अस्पताल आइए... अपना पंखा साथ लाइए; नहीं तो पहले से ज्यादा हो सकते बीमार

Wed, 10 Jul 2024 12:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 12:30 PM IST
सार

ताजनगरी में लेडी लायल सरकारी अस्पताल आइए तो अपना पंखा साथ लाइए। नहीं तो पहले से ज्यादा बीमार हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Attendants bringing fans to provide relief from heat to pregnant women admitted in government hospital in Agra
लेडी लायल अस्पताल में पंखा लेकर आए तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में उमस और गर्मी से परेशान प्रसूताओं के लिए तीमारदार घर से फर्राटा पंखा लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। वार्ड का एसी काफी समय से खराब पड़ा है। कूलर काम नहीं कर रहे, अस्पताल प्रशासन इन्हें ठीक नहीं करा पा रहा है।

विज्ञापन


प्रसूताओं की सुविधा के लिए शासन की ओर से पांच एसी अस्पताल को मिले थे। उसके बावजूद पुराने खराब एसी ही लगे हैं। गर्मी से जच्चा-बच्चा की हालत खराब हो जाती है। मजबूरी में मेहनत-मजदूरी करने वाले तीमारदार अपने मरीजों के लिए फर्राटा पंखा लेकर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

गर्मी से हो रही परेशानी

शनिवार को मेरी पत्नी भर्ती हुई थी। वार्ड में गर्मी से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं थे,जिस कारण मजबूरी में घर से पंखा लेकर आना पड़ा। -अर्जुन, ताजगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

उधार पैसे लेकर पंखा खरीदा

मेरे पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। इतने पैसे नहीं थे पंखा खरीद सके। इसलिए उधार पर पैसे लेकर फर्राटा पंखा खरीदा। गर्मी से हालत खराब हो रही थी। पंखे से राहत मिली। - प्रवीना, फतेहपुर सीकरी

एसी भी खराब

वार्ड में बहुत ही ज्यादा उमस है और पंखा और कूलर भी हवा नहीं दे रहे। एसी खराब है और भी ज्यादा परेशानी है। कोई हमारी सुनता ही नहीं। -अजीत सिंह, अछनेरा

एसी ठीक कराएंगे

अस्पताल में वार्डों में खराब एसी को ठीक कराया जाएगा। -डॉ. रचना गुप्ता, प्रमुख अधीक्षिका, लेडी लायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed