फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attendance of teachers recorded through biometrics and on register of clerks In Agra

Agra: शिक्षकों की हाजिरी बायोमेट्रिक... तो बाबुओं की रजिस्टर पर, एक ही विभाग के कर्मियों के लिए अलग-अलग नियम

Wed, 15 Nov 2023 03:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 03:01 PM IST
सार

आगरा में शिक्षकों की हाजिरी बायोमेट्रिक से तो बाबुओं की रजिस्टर पर हो रही है। यहां एक ही विभाग के कर्मियों के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
attendance of teachers recorded through biometrics and on register of clerks In Agra
बायोमेट्रिक हाजिरी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के लिए लगातार नए नियम लागू किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ विभाग के बाबुओं और कर्मचारियों की हर छूट प्रदान की जा रही है। शिक्षकों को स्कूल से सेल्फी भेजनी पड़ती है और बायोमेट्रिक पर हाजिरी लगानी होती है। बाबुओं और कर्मचारियों की हाजिरी पुराने तरीके से रजिस्टर पर लगाई जा रही है। उसी का नतीजा है कि विभाग के अधिकतर कार्यालयों में बाबुओं की कुर्सियां खाली पड़ी रहती है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय की तस्वीर बदलने में लगी हुई है। बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से पढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में डिजिटल क्लास रूम से इंटरनेट तक की सुविधा प्रदान की जा रही है। लेकिन बाबुओं और कर्मचारियों को लेकर लापरवाह कार्यशैली बनी हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: थार और ब्रेजा कार में आमने-सामने भीषण टक्कर, एक की मौत जबकि दो की हालत नाजुक; गाड़ियों के उड़े परखच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के किसी भी कार्यालय में बायोमैट्रिक हाजिरी नहीं होती है। हाजिरी के लिए एक रजिस्टर रखा रहता है, जिस पर बाबू कभी भी हस्ताक्षर कर अपनी हाजिरी लगा देते है। इन पर निगरानी रखने के लिए कैमरे भी कम कार्यालयों में लगे हुए है। इस वजह से विभाग में अधिकतर कार्यों की फाइलें लंबे समय तक अटकी रहती है।

बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय और नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में काम कराने वालों की भीड़ लगी रहती है। एडी बेसिक महेश चंद ने बताया कि हर कार्यालय में बायोमेट्रिक और सीसीटीवी कैमरे लगाने का शासनादेश है। इस का पालन कराया जाएगा।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों नहीं आते नजर

विभाग के कई कार्यालय और स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात है, लेकिन यह नजर नहीं आते है। इसकी वजह बायोमेट्रिक हाजिरी न होना है। सेटिंग से हाजिरी लगवाकर वेतन प्राप्त कर लिया जाता है। इस तरफ विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।

तबादला होने के बाद भी नहीं जाते

कई बाबू तबादला होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों के खंड शिक्षा कार्यालय में ड्यूटी करने नहीं जाते है। वह अपना समय नगर शिक्षा या बेसिक शिक्षा कार्यालय पर बैठकर निकाल देते है। इसे लेकर भी कभी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed