{"_id":"616ad2c1e762022ae0155574","slug":"attempts-to-withdraw-cash-by-breaking-three-atms-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: आगरा में तीन एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश, सीसीटीवी में दिखे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: आगरा में तीन एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश, सीसीटीवी में दिखे बदमाश
Sat, 16 Oct 2021 07:08 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:08 PM IST
सार
आगरा में दो बदमाशों ने एक रात में तीन एटीएम को तोड़ने की कोशिश की। बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीरें कैद हुई हैं।
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आगरा में शुक्रवार रात को दो बदमाशों ने तीन एटीएम को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी पर पुलिस ने जांच की है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों बदमाश कैद हो गए हैं। वह बाइक से एटीएम पर आए थे।
विज्ञापन
बदमाशों ने अपने चेहरे भी छुपा रखे थे। पुलिस तलाश में जुटी हुई है। घटना रूई की मंडी, बोदला और शास्त्रीपुरम के एटीएम में हुई है। सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन