फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempted robbery from gas agency employee

गैंस एजेंसी के कर्मचारी से लूट की कोशिश

Mon, 25 Apr 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Attempted robbery from gas agency employee
बेवर। एक गैंस एजेंसी पर आपरेटर का काम करने वाले कर्मी के साथ सोमवार की दोपहर बदमाशों ने लूट की कोशिश की। विरोध करने पर तमंचा की बट मारकर घायल कर दिया। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश का तमंचा गिरा दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रहृमनान निवासी सचिन दीक्षित शौकत अली मार्केट के पास एक गैस एजेंसी पर कंप्यूटर आपरेटर है। वह रोजाना गैस एजेंसी पर जमा रुपये एकत्र करने के बाद बैंक में जमा करने के लिए जाता है। सोमवार को भी वह जीटी रोड स्थित बैंक शाखा में 4.82 लाख रुपये जमा करने के लिए जा रहा था। शाम करीब चार बजे वह थाने वाली गली को पार कर जैसे ही जीटी रोड पर चढ़ा तभी अपाचे सवार दो बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचा रख दिया। उसके हाथ से रुपयों से भरा थैला छीनने की कोशिश की तो सचिन ने विरोध किया, इस पर एक बदमाश ने सिर में तमंचा की बट मार कर घायल कर दिया। हिम्मत दिखाते हुए सचिन बदमाशों से भिड़ गया और बदमाश का तमंचा छीन लिया। तमंचा हाथ से गिरते ही बदमाश घबरा गए और वहां से भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल की मरहम पट्टी कराई गई। लुटेरों से छीना गया तमंचा पुलिस ने कब्जा में ले लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed