फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempted misbehavior with a teenager by taking her to forest, beat her left her thinking she was dead

लिफ्ट देने के बहाने दरिंदगी: जंगल में ले जाकर किशोरी से दुराचार का प्रयास, पीटा और गला दबाया; मरा समझ छोड़ गए

Sat, 11 Mar 2023 08:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 08:35 AM IST
सार

किशोरी रातभर जंगल में पड़ी रही। सुबह गांव के युवक ने देखा, जिसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी। मामले में पुलिस ने किशोरी के दोस्त को हिरासत में लिया है।
 

विज्ञापन
Attempted misbehavior with a teenager by taking her to forest, beat her left her thinking she was dead
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा के रुनकता में बृहस्पतिवार को होली खेलने घर से निकली 14 वर्षीय किशोरी को अगवा करके जंगल में दरिंदगी की गई। दुराचार का प्रयास किया गया। उसे बुरी तरह से पीटा, गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की गई। आरोपी उसे मरा समझकर छोड़ गए। रातभर किशोरी जंगल में पड़ी रही। शुक्रवार सुबह गांव के युवक ने परिजन को सूचना दी। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शाम को किशोरी के दोस्त को हिरासत में ले लिया। उसने मारपीट और हत्या के प्रयास की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा दी है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 2:30 बजे बेटी घर से मौसी के यहां होली खेलने जाने की कहकर निकली थी। मौसी का घर गांव में ही कुछ दूरी पर है। शाम 6 बजे तक वो लौटकर नहीं आई। इस पर तलाश की। मौसी के घर पता किया तो वह वहां नहीं पहुंची थी। गांव में भी कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे थाने पर सूचना देने पहुंचे।
विज्ञापन


उधर, गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर जंगल के रास्ते से गांव का जयप्रकाश नाइट ड्यूटी करके लौट रहा था। उसने किशोरी को सड़क पर लहूलुहान पड़ा देखा। उसने किशोरी से बात करने की कोशिश की। उसने किसी तरह अपने भाई का नंबर बता दिया। परिजन को सूचना दी। जानकारी पर डीसीपी सिटी विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किशोरी को पहले जिला अस्पताल और बाद में लेडी लाॅयल में भर्ती कराया गयाा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मिला दुपट्टा और चप्पल

जंगल में देखा गया तो किशोरी को घसीटकर ले जाने के निशान दूर तक दिखाई दिए। हाथ, पैर और चेहरे पर घाव थे। गला घोटने की कोशिश की गई थी। गला सूज गया था, वह बोल तक नहीं पा रही थी। झाड़ियों में खून भी पड़ा मिला। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए। आंखों से भी खून आ गया था। पुलिस को आशंका है कि दुपट्टे से गला दबाया गया। इससे वो बेहोश हो गई। आरोपी ने समझा होगा मर गई है। इससे छोड़ कर भाग गया। मगर, बाद में किशोरी को होश आ गया। किशोरी का दुपट्टा और चप्पल घटनास्थल पर ही मिल गए हैं।

दुराचार व हत्या के प्रयास का मुकदमा

परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी गिरफ्तार, गला घोटने की बात कबूली

पुलिस ने शाम को किशोरी के साथ दरिंदगी व हत्या के प्रयास के आरोप में डावली, किरावली निवासी गणेश को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि गांव में रिश्तेदारी है। किशोरी से 4 महीने से दोनों की दोस्ती थी। वह उसे दोस्त के साथ घुमाने ले गया था। हालांकि वह दुराचार की बात नहीं कुबूल रहा है। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि गणेश अपने दोस्त संतोष के साथ आगरा आया था। गणेश की मोबाइल पर किशोरी से बात हुई। वह किशोरी को बाइक से रुनकता लेकर गया। वहां रेस्टोरेंट में नाश्ता किया। आरोपी का कहना है कि किशोरी को छोड़ने गांव के बाहर तक आया। उससे घर जाने को कहा तो वह तैयार नहीं हुई। साथ चलने की जिद करने लगी। इस पर उसने गुस्से में उसके साथ मारपीट कर दी। किशोरी का सिर पेड़ से टकरा गया। वह गिर पड़ी। इस पर उसने गला दबाकर ईंट से सिर में प्रहार किया। जंगल में डालकर मरा समझकर छोड़ गए। डीसीपी का कहना है कि आरोपी की बातें उलझाने वाली हैं। पुलिस अभी आरोपी की कहानी को सही नहीं मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed