{"_id":"620817720a6d93109c4248db","slug":"attempt-to-withdraw-cash-by-breaking-atm-agra-news-agr5241384118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर दस में करकुंज मार्ग पर शुक्रवार रात को दो बदमाशों ने केनरा बैंक के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की। कैश बॉक्स को खोलने में सफल नहीं होने पर बदमाश भाग गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इनमें दो बदमाश नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
करकुंज मार्ग पर एक मार्केट के प्रथम तल पर केनरा बैंक की शाखा है। बैंक के बाहर ही एटीएम भी लगा हुआ है। मार्केट के बगल में व्यापारी मुनीष गुप्ता रहते हैं। बैंक के बाहर लगी लाइट बंद करने वह रोजाना की तरह मार्केट में आए थे। उन्होंने बताया कि वह रात में लाइट जलाते हैं, सुबह बंद करने जाते हैं। शनिवार सुबह आठ बजे वह लाइट बंद करने आए। तभी उन्होंने एटीएम को टूटा देखा। उसका अगला हिस्सा उखड़ा हुआ था। वहीं कैश बॉक्स के आगे का कवर भी टूटा था। इस पर उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पांच मिनट में पुलिस पहुंच गई।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने बैंक कर्मचारियों को जानकारी दी। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले ही नई एटीएम मशीन लगाई गई थी। एटीएम में 20 लाख से अधिक कैश आ सकता है। कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में गए थे। इस कारण नौ फरवरी से बैंक बंद है। एटीएम में गार्ड नहीं रहता है।
विज्ञापन
सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इसमें पता चला कि दो बदमाश शुक्रवार रात तकरीबन 1.30 बजे आए थे। उन्होंने अपने चेहरे मास्क से छिपाए थे। वह पैदल ही आए हैं। किस तरफ से आए, यह पता नहीं चला। वह अपने साथ लोहे के औजार सब्बल आदि लेकर आए थे। उन्होंने पहले एटीएम की स्क्रीन वाला हिस्सा तोड़ा। इसे ऊपर कर दिया। बाद में कैश बॉक्स को तोड़ने की कोशिश की। इसके आगे लगा कवर उखाड़ दिया। बाद में डायनामिक लॉक को तोड़ने की कोशिश की। लेकिन वह इसे तोड़ने में सफल नहीं हो सके। उन्होंने आधा घंटे तक प्रयास किया। इसके बाद चले गए।
बदमाश कहां से आए थे, किधर की तरफ गए। यह पता किया जा रहा है। उनकी उम्र भी 25 से 30 साल नजर आ रही है। एटीएम में कैश कितना था? इस बारे में पुलिस ने बैंक से जानकारी मांगी है। वहीं मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
25 जनवरी को साकेत कॉलोनी में वारदात हुई थी। केनरा बैंक के ही एटीएम को निशाना बनाया गया था। बदमाश ने स्क्रीन तोड़ दी थी। कैश बॉक्स को खोलने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो सका था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। एक बदमाश नजर आया था। वह पैदल आया था। इसके बाद कोठी मीना बाजार तक गया था। थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन आज तक आरोपी का पता नहीं चल सका।
शहर में एटीएम को तोड़ने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। तीन महीने पहले एक साथ पांच एटीएम को निशाना बनाया गया था। शाहगंज में दो, जगदीशपुरा में दो और सिकंदरा में एक एटीएम को तोड़ा गया था। दो बदमाश के फुटेज मिले, लेकिन वो आज तक पकड़े नहीं गए। दो महीने पहले ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद मार्ग पर लगे टाटा इंडिकैश के एटीएम को बदमाश उठा ले गए थे। इसमें 8.20 लाख रुपये थे। इससे पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े हुए थे। बाद में पुलिस ने घटना का खुलासा किया था।
विधानसभा चुनाव के पहले चरण की ड्यूटी में पुलिस लगी हुई थी। इसका असर पेट्रोलिंग पर पड़ा है। अब 1800 पुलिसकर्मी दूसरे जिलों में चुनाव कराने गए हैं। इससे भी दिक्कत बढ़ गई है। चीता मोबाइल की गश्त नहीं हो पा रही है। हालांकि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने थाना पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं, जिससे चोरी की वारदात नहीं हों।