फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to Take Over Ansal API Land in Agra, Video of Police Presence Goes Viral

गजब का हाल: पुलिस को किसका मिला इशारा? अंसल एपीआई की जमीन पर कब्जे की कोशिश, अफसरों को जानकारी तक नहीं

Mon, 31 Aug 2026 09:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 31 Aug 2026 09:25 AM IST
सार

आगरा के शास्त्रीपुरम में दिवालिया घोषित अंसल एपीआई की जमीन पर कब्जे की कोशिश के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी का वीडियो वायरल हुआ है। मौके पर प्रशासन या एडीए का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे जमीन विवाद में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Attempt to Take Over Ansal API Land in Agra, Video of Police Presence Goes Viral
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दिवालिया घोषित हो चुकी अंसल एपीआई की शास्त्रीपुरम स्थित साइट पर एस्सल ग्रुप के अधिकारियों ने कब्जे की कोशिश की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि इस पूरी कवायद के दौरान न तो जिला प्रशासन और न ही आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) का कोई अधिकारी मौके पर मौजूद था। इसके बावजूद सिकंदरा पुलिस के कई जवान वहां डटे रहे। वीडियो बनाने वाला पक्ष आरोप लगा रहा है कि जब कोई प्रशासनिक आदेश नहीं था तो पुलिस किसके निर्देश पर कब्जा दिलाने पहुंची। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर मौजूदगी की बात कहते दिखे।
विज्ञापन


वर्तमान में इस जमीन पर राजदरबार ग्रुप से जुड़े लोग काबिज हैं। राजदरबार ग्रुप की ओर से विधिक सलाहकार पवन दीक्षित ने बताया कि करीब 25 दिन पहले एस्सल ग्रुप के कर्मचारी पुलिस को साथ लेकर कब्जे की नीयत से पहुंचे थे। जब उनसे प्रशासनिक या एडीए अधिकारियों की मौजूदगी और लिखित आदेश की प्रति मांगी गई, तो कोई जवाब नहीं दे सका। जमीन विवाद में पुलिस की संदिग्ध भूमिका का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed