फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to spoil the atmosphere on Ramnavami fierce commotion in agra

Agra: रामनवमी पर माहौल खराब करने की कोशिश, जमकर हुआ हंगामा

Fri, 31 Mar 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 12:04 AM IST
सार

एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि मामले में जितेंद्र कुमार की तहरीर पर गोहत्या निवारण अधिनियम सहित अन्य में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Attempt to spoil the atmosphere on Ramnavami fierce commotion in agra
एत्माद्दौला थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रामनवमी पर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। एत्माद्दौला के गौतम नगर में गोकशी की जानकारी होने पर अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। वहां हंगामा कर दिया। एसीपी छत्ता आरके सिंह के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार तड़के की है। मामले में गढ़ी चांदनी नहीं निवासी जितेंद्र कुमार ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गौतम नगर में गोकशी के बाद गोकश मांस लेकर जाएंगे। इस पर वो कार्यकर्ता विशाल और मनीष के साथ पहुंच गए। आरोपी भाग गए। घटनास्थल पर मांस बरामद हुआ। इस पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि मामले में जितेंद्र कुमार की तहरीर पर गोहत्या निवारण अधिनियम सहित अन्य में केस दर्ज किया गया है। एत्माद्दौला के रहने वाले रिजवान उर्फ काल्टा, आलमगंज निवासी नकीम, विज्जू उर्फ छोटू और लोहामंडी निवासी शानू को नामजद किया गया है। घटनास्थल पर गोकशी की पुष्टि हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन वो मिले नहीं हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Nagar Nikay Chunav 2023: आगरा में 13 नगर निकायों में से पांच हुए सामान्य, जानें अपनी सीट का हाल
 

गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

अखिल भारत हिंदू महासभा के संजय जाट का कहना था कि रामनवमी पर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। पुलिस गोकशी नहीं रोक पा रही है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय दिया है। गिरफ्तार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष बृजेश भदौरिया, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीना दिवाकर, शंकर श्रीवास्तव, दीपक यादव, केशव कुशवाहा, पप्पू बघेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed