फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to sell road land, women protest

Agra News: रास्ते की जमीन बेचे जाने की कोशिश, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 21 Dec 2025 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Attempt to sell road land, women protest
रास्ते की जमीन बेचे जाने की साजिश के विरोध में बाह तहसील पर महिलाओं का प्रदर्शन
बाह। रास्ते की जमीन बेचे जाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए शनिवार को अधिवक्ता ब्रह्मचारी, नरेश कुमार, विनोद कुमार, मोनू, कुलदीप, जीतू और मीना के नेतृत्व में महिलाओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। बताया कि साजिश का पता तब चला जब बिजौली के प्रधान की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों को रोके जाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि वर्षों से दलदल पड़ी गली में ग्राम पंचायत की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 20 साल पहले पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी। घरों पर नल लगवाए गए थे। आरोप है कि सरकारी जमीन को बेचकर बस्ती का रास्ता रोके जाने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला ने तहसीलदार को जांच और कार्रवाई के निर्देश के साथ जांच आख्या तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed