फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attempt to Sacrifice Child Hostage in Home Police

धनवान बनने के लिए नरबलि देने की कोशिश, गड्ढे में मिला मासूम, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2020 12:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Attempt to Sacrifice Child Hostage in Home Police
घर में खोदा गया गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्चे की बलि देने की कोशिश की गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, वहीं दो तांत्रिक मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना गांव निवासी जरमन धीमर के आठ वर्षीय अंशू को गांव का ही टेलर बंटी चिक कपड़े का नाप लेने के बहाने बुलाकर अपने साथी राजेश के घर ले गया। जहां बलि देने के लिए पूरी तैयारी की गई थी। घर में एक गड्ढ़ा खोद गया था। दो साधू पहले से ही वहां मौजूद थे। 
विज्ञापन


बालक पहुंचते ही पूजा-पाठ शुरू कर दिया गया। जब बालक काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उसका पिता बालक को बुलाने के लिए बंटी के घर पर गया तो वो वहां नहीं मिला। इससे उनकी चिंता बढ़ गई। उसने लोगों से बेटे के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि अंशू को लेकर बंटी राजेश के घर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे में था बालक

इसके बाद जरमन धीमर राजेश के घर पहुंचा। यहां उसे पूजा-पाठ की आवाज सुनाई दी तो उसने दरवाजे में से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने चीख पुकार मचा दी। इसके बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घर से बालक को गड्ढे से बरामद कर लिया गया। 

ग्रामीणों ने राजेश और बंटी को भी दबोच लिया, वहीं दोनों तांत्रिक मौके से भाग जाने में सफल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस के साथ सीओ गवेंद्र पाल सिंह गौतम सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। ग्रामीणों में चर्चा है कि धनवान बनने के लिए दोनों आरोपी मासूम बच्चे की बलि देने की तैयारी में थे। 

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि बालक की बलि देने की कोशिश के मामले की जांच के लिए एसओजी को लगाया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। फरार तांत्रिकों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed